विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिता पुत्र को टक्कर मारने के बाद ट्रक पलटा; एक की मौत

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 24 Sep 2026 01:40 PM (IST)

अलीगढ़ के जवां में नहर सुमेरा झाल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से केले विक्रेता सियाराम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, जवां (अलीगढ़)। गुरुवार की सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नहर सुमेरा झाल पर ट्रक की टक्कर से शनि देव मंदिर के सामने एक केला विक्रेता वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक सिंचाई विभाग की चार दीवारी से टकराकर खाई में पलट गया, ट्रक के केबिन में उसका क्लीनर फंस गया।

जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष जवां ने मौके पर लोगों के सहयोग से तीन घंटे में क्लीनर को बाहर निकाला। वाजिदपुर निवासी 60 वर्षीय सियाराम पुत्र रामस्वरूप नहर सुमेरा झाल स्थित शनि देव मंदिर के सामने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के पास केले की ठेल लगाते थे

रोजाना की तरह वह सुबह करीब पौने छह बजे अपने बेटे राजेश के साथ ठेल के पास झाड़ू लगा रहे थे। तभी छतारी की तरफ से आए ट्रक ने ठेल में टक्कर मार दी, जिससे सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गए एवं उनके बेटे राजेश के भी चोटें आईं। पीआरवी ने घायल पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवां पहुंचाया।

जहां डाक्टर ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। इधर टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस की चारदीवारी से टकराकर पलट गया। पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जवां धीरज कुमार ने देखा कि पलटे ट्रक के केबिन में कोई युवक फंसा है।

उन्होंने दो बुलडोजर व एक हाइड्रा मशीन को बुला लिया एवं युवक को निकालने का प्रयास किया। असफल होने पर ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक की बॉडी को आयरन कटर व गैस कटर से काटा गया। तीन घंटे बाद युवक को घायल अवस्था में बाहर निकाला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया

घायल युवक ने बताया कि वह ट्रक का क्लीनर करन पुत्र महेंद्र सिंह है और गांव सालाबाद थाना छतारी, जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। ट्रक चालक सोमवीर भी उसी के गांव का है। दोनों टांडा से अलीगढ़ ले जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।