मैसूर में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत
कर्नाटक के मैसूर में स्कूल वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)
HighLights
मासूम बच्ची लतिक्षा की स्कूल वाहन से कुचलकर मौत हुई।
मैसूर में हुई दर्दनाक घटना, ड्राइवर सिद्धराजू पर मामला दर्ज।
परिजनों ने ड्राइवर की लापरवाही पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 1 साल 7 महीने की मासूम बच्ची की स्कूल वाहन के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब शास्त्री पब्लिक स्कूल का एक वाहन 4 साल के बच्चे को स्कूल से लेकर उसके घर छोड़ने पहुंचा था।
जब बच्चे की मां उसे वाहन से नीचे उतार रही थी, उसी दौरान वाहन अचानक आगे बढ़ गया। पास ही खड़ी 1 साल 7 महीने की बच्ची लतिक्षा वाहन की चपेट में आ गई।
मौके पर ही तोड़ा दम
वाहन का पहिया बच्ची के ऊपर से गुजर गया, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने 42 वर्षीय आरोपी ड्राइवर सिद्धराजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बच्ची के परिजनों का आरोप है कि ड्राइवर की लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने की वजह से यह हादसा हुआ। परिवार ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हादसे के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए हुनसुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और ड्राइवर की लापरवाही की पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
