विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिपुर में क्षत-विक्षत मिले युवकों के शव, सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:00 AM (IST)

मणिपुर के सेनापति जिले में दो युवकों के क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद कांगपोकपी जिले में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई।

मणिपुर में झड़प।

मणिपुर में झड़प।

HighLights

  1. सेनापति में दो युवकों के क्षत-विक्षत शव मिले।

  2. कांगपोकपी में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों में झड़प हुई।

  3. कुकी संगठन ने 48 घंटे का बंद बढ़ाया।

डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर के सेनापति जिले में दो युवकों के क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद कांगपोकपी जिले में सोमवार को प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़प हो गई।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर भी फेंके। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। एक प्रदर्शनकारी के सिर में चोट आई है। उसकी हालत स्थिर है।

अधिकारियों ने बताया कि कांगपोकपी जिले के एक गांव से लापता हुए दो युवकों के क्षत-विक्षत शव रविवार को सेनापति जिले में केले के खेत में बोरियों में मिले थे। शव मिलने के बाद रविवार रात कांगपोकपी जिले के कई इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। सोमवार को अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए।

इस बीच हत्या के विरोध में कुकी संगठन कमेटी आन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) ने बंद 48 घंटे और बढ़ा दिया है। शव मिलने के बाद संगठन ने रविवार से जिले में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया था। संगठन ने सरकार पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर के कांगपोकपी में मिला 29 अक्टूबर से लापता दो कुकी युवकों का शव, सुरक्षा बलों ने चलाया था बड़ा सर्च ऑपरेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।