मणिपुर के कांगपोकपी में मिला 29 अक्टूबर से लापता दो कुकी युवकों का शव, सुरक्षा बलों ने चलाया था बड़ा सर्च ऑपरेशन
मणिपुर के सेनापति जिले में रविवार सुबह लापता हुए दो कुकी युवकों के शव बरामद किए गए। वे 29 अक्टूबर ...और पढ़ें

मणिपुर में लापता दो कुकी युवकों के शव मिले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर के सेनापति जिले में पहाड़ी इलाके से रविवार सुबह कुकी समुदाय के दो लोगों के शव बरामद किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि कांगपोकपी जिले के ताफू कुकी गांव के दो कुकी युवकों की तलाश के लिए चलाए गए अभियान के दौरान ये शव मिले। दोनों युवक 29 अक्टूबर से लापता थे। उनकी तलाश में पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स ने कांगपोकपी और सेनापति के सीमावर्ती इलाकों में कई अभियान चलाए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा,"ऐसे ही एक अभियान के दौरान संयुक्त टीमों ने दोनों शव बरामद किए।" उल्लेखनीय है कि विगत शनिवार को राज्य के नोनी जिले में अज्ञात हथियारबंद उपद्रवियों के बीच गोलीबारी में कुकी आदिवासी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद दो और शव मिले हैं।
इस बीच, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल आकोइजाम से जुड़े विवाद से निपटने के भाजपा के तरीके को लेकर पार्टी में बेचैनी बढ़ रही है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने माना कि आकोइजाम पर सार्वजनिक हमले उलटे पड़ गए। मैतेई-बहुल इंफाल घाटी के युवाओं में उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)