विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई: कोलाबा में दो बसों के बीच चकनाचूर हुई 2 गाड़ियां, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:46 AM (IST)

मुंबई के कोलाबा में एक भीषण सड़क हादसे में दो बसों के बीच दो कारें बुरी तरह कुचल गईं, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुंबई में दो बसों के बीच चकनाचूर हुई गाड़ियां

मुंबई में दो बसों के बीच चकनाचूर हुई गाड़ियां

HighLights

  1. कोलाबा में दो बसों के बीच दो कारें बुरी तरह कुचल गईं।

  2. इस भीषण हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. पुलिस ने क्रेन की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के कोलाबा में एक ट्रैफिक सिग्नल पर बड़ा हादसा हो गया। दो बसों के बीच दो कारें बुरी तरह कुचल गईं, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा सोमवार रात करीब 9:00 बजे भक्ति पार्क ट्रैफिक सिग्नल के पास हुआ। घायलों की पहचान शिवानी पाल (65), प्रनिश पाल (74), मधुपर्ण पाल (28), हशरत शेख (34) और बालाजी पांडुरंग जाधव (35) के रूप में हुई है।

दो बसों के बीच चकनाचूर हुईं गाड़ियां

वडाला के न्यू कफ परेड इलाके में लोढ़ा जंक्शन पर ट्रैफिक सिग्नल पर एक BEST बस रुकी हुई थी। बस के ठीक पीछे दो कारें खड़ी थीं।

कुछ ही सेकंड बाद, एक प्राइवेट बस ने पीछे से गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस टक्कर की वजह से BEST के ठीक पीछे खड़ी कार बस के पिछले हिस्से के नीचे फंस गई।

बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में सवार लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला, फिर क्षतिग्रस्त कारों और बसों को सड़क से हटाया।

इस हादसे को लेकर पुलिस ने एक बयान में कहा, 'हमें C.P. कंट्रोल से सूचना मिली कि वडाला के न्यू कफ परेड इलाके में लोढ़ा जंक्शन पर दो BEST बसों और एक कार के बीच हादसा हुआ है। LTMG सायन अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) से मिली जानकारी के अनुसार, रात 10:41 बजे कुल पांच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।'

इस हादसे में पांच लोग और एक पालतू कुत्ता घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए सायन अस्पताल ले गई।

यह भी पढ़ें- मुंबई में आग लगने की घटनाओं के बाद MDMA का एक्शन, 25 नवंबर तक हवा में फूटने वाले पटाखों पर बैन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।