विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में आग लगने की घटनाओं के बाद MDMA का एक्शन, 25 नवंबर तक हवा में फूटने वाले पटाखों पर बैन

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:03 AM (GMT+05:30)

मुंबई आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमडीएमए) ने शहर में आग लगने की घटनाओं के खतरे को देखते हुए 25 नवंबर, 2026 ...और पढ़ें

हवा में फूटने वाले पटाखों पर मुंबई में प्रतिबंध।

हवा में फूटने वाले पटाखों पर मुंबई में प्रतिबंध।

HighLights

  1. एमडीएमए ने मुंबई में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया।

  2. आग लगने की घटनाओं के खतरे को देखते हुए यह निर्णय।

  3. प्रतिबंध 25 नवंबर, 2026 तक सार्वजनिक-निजी स्थानों पर लागू।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमडीएमए) ने शहर और उसके उपनगरों में आग लगने की घटनाओं के खतरे को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की सीमा के भीतर स्काई रॉकेट और हवा में उड़ने वाले अन्य पटाखों के इस्तेमाल पर 25 नवंबर तक पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

यह आदेश 9 नवंबर को जारी किया गया था। यह आदेश पिछले दो दिनों में मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पटाखों की वजह से आग लगने की कई घटनाओं की रिपोर्ट के बाद आया है।

आतिबाजी से आग लगने का खतरा

अधिकारियों ने कहा कि रॉकेट और अन्य आतिशबाजी से आग लगने का खतरा होता है क्योंकि इनके जलने के बाद बचे अवशेष इमारतों की छतों, बालकनियों, खिड़कियों और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं पर गिर सकते हैं।

मुंबई के घनी आबादी वाले इलाकों, ऊंची इमारतों, झुग्गी-बस्तियों, संकरी सड़कों, ट्रैफिक जाम और एक-दूसरे से सटी व्यावसायिक व रिहायशी इमारतों का जिक्र करते हुए प्राधिकरण ने कहा कि इस तरह की आतिशबाजी से लगने वाली आग नागरिकों की जान-माल के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।

बीएमसी की सीमा के भीतर लगाई रोक

आदेश के तहत बीएमसी की सीमा के भीतर स्काई रॉकेट और हवा में उड़ने वाले अन्य आतिशबाजी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध सार्वजनिक और निजी, दोनों तरह की जगहों पर लागू होता है। इसमें आवासीय इमारतें, छतें, बालकनी, आंगन, पार्किंग क्षेत्र, झुग्गी-बस्तियां और अन्य सभी परिसर शामिल हैं।

ये पाबंदियां 9 नवंबर से 25 नवंबर, 2026 की रात 11:59 बजे तक लागू रहेंगी। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 41(A) (संशोधित), 26(2), 30 और 34(M) के तहत जारी किया गया है।

संबंधित डिविजनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, म्युनिसिपल असिस्टेंट कमिश्नर और आपदा प्रबंधन विभाग को इस आदेश का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। बीएमसी के जनसंपर्क अधिकारी को भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार हो।

यह भी पढ़ें: मुंबई: बकरीद पर हाउसिंग सोसायटियों में खुले में पशु वध पर लगे रोक, किरीट सोमैया ने BMC कमिश्नर को पत्र लिख की मांग 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।