विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो कल्याण सिंह के दरवाजे पर गिड़गिड़ाए थे मुलायम

By Edited By:
Published: Thu, 23 Jan 2014 10:56 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2014 12:06 PM (IST)

लखनऊ। गोरखपुर में नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही पहुंचे सूबे के पूर्व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। गोरखपुर में नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने के लिए एक दिन पहले ही पहुंचे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने कहा कि सपा मुखिया पर भरोसा करना बड़ी भूल थी।

कल्याण सिंह ने कहा कि अमर सिंह के साथ मुलायम सिंह उनके बेटे राजवीर सिंह के दिल्ली आवास पर पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। उस समय तो कल्याण सिंह सपा नेता मुलायम सिंह की मदद के नाम पर चौंक गए, क्योंकि उन्होंने सपा में शामिल होने का आग्रह किया। उनसे साफ कह दिया कि वह जीवन में कभी सपाई नहीं हो सकते। इस पर मुलायम सिंह ने दरवाजे से खाली हाथ नहीं भेजने का आग्रह किया। यही कारण था कि बेटे राजवीर को मुलायम के साथ किया था।

पढ़े : कल्याण ने पाट दी गिले शिकवे की खाई

मर्यादा के खिलाफ काम कर रहे अरविंद

कल्याण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी समय विशेष की उपज है, लेकिन यह पार्टी अपनी हरकतों से प्रभाव खोती जा रही है। अरविंद केजरीवाल अपने पद की मर्यादा के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। उनका धरना दिल्ली की जनता के लिए नहीं था बल्कि यह एक तरह की नौटंकी थी जिसे जनता ने खारिज कर दिया। कल्याण ने कहा कि भाजपा के लिए आप खतरा नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर