रविवार को दी जाएगी नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा को संत की पदवी
रविवार को मदर टेरेसा को रविवार को संत की पदवी दी जाएगी। समारोह में शिरकत करने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज पहुंच चुकी हैं।
नई दिल्ली, प्रेट्र : मदर टेरेसा को रविवार को संत की पदवी दी जाएगी। इस समारोह में शिरकत करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में एक 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रोम गया है। विदेश मंत्री की इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान इटली के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर भी बातचीत होगी।
दो इतालवी नौसैनिकों के मामले में संयुक्त राष्ट्र न्यायाधिकरण का फैसला आने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता होगी। इन नौसैनिकों पर 2012 में केरल के तट पर दो भारतीय मछुआरों की हत्या करने का आरोप है। उक्त फैसले के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सुषमा स्वराज की उनके इतालवी समकक्ष पाओलो जेंतिलोनी के साथ सप्ताहांत में मुलाकात होगी। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के अलावा दो राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी समारोह में शिरकत करेंगे। एक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दूसरा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में गया है।
पढ़ें- मदर टेरेसा का चमत्कार, प्रार्थना से स्वस्थ हुई थी भारतीय महिला: विदेशी मीडिया