विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत और दुबई के बीच रद्द हुईं 30 से ज्यादा उड़ानें, UAE में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published: Thu, 18 Apr 2024 06:00 AM (IST)

एअर इंडिया देश के विभिन्न शहरों से दुबई के लिए हफ्तेभर में 72 उड़ानों का परिचालन करती है। एक अधिकारी ...और पढ़ें

इंडिगो ने बताया कि उसे बुधवार को दुबई आने-जाने वाली 13 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
इंडिगो ने बताया कि उसे बुधवार को दुबई आने-जाने वाली 13 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

पीटीआई, नई दिल्ली। यूएई में भारी बारिश के कारण भारत और दुबई के बीच संचालित होने वाली 30 से ज्यादा उड़ानें मंगलवार और बुधवार को रद्द करनी पड़ीं। इनमें एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, एमिरेट्स और स्पाइस जेट एयरलाइंस की उड़ानें शामिल हैं।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन प्रभावित यात्रियों को अगले कुछ दिनों में अन्य उड़ानों में समायोजित कर जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने की प्रयास कर रही है। साथ ही एयरलाइन 16 और 17 अप्रैल का वैध टिकट रखने वाले यात्रियों को एक बार तिथि बदलने की छूट प्रदान कर रही है ताकि वे टिकट की वैधता अवधि में आगामी तिथियों में अपनी फ्लाइट को रिशेड्यूल कर सकें।

यह भी पढ़ें: क्या है UAE में भारी वर्षा की वजह? एक दिन में ही सालभर के बराबर बारिश, सामने आई हैरान कर देने वाली बात

एअर इंडिया देश के विभिन्न शहरों से दुबई के लिए हफ्तेभर में 72 उड़ानों का परिचालन करती है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली 10 उड़ानें और आने वाली नौ उड़ानें रद्द हुईं। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों दिन यूएई की उसकी तीन-चार उड़ानें विलंबित हुईं और सात उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड और फ्री रीशेड्यूलिंग का विकल्प दिया है। इंडिगो ने बताया कि उसे बुधवार को दुबई आने-जाने वाली 13 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उसने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे वैकल्पिक उड़ानों के विकल्प देखें या फुल रिफंड का अनुरोध करें।

यह भी पढ़ें: UAE Rain Update: यूएई में भारी बारिश, ओमान में 18 की मौत; दुबई एयरपोर्ट ठप, अगले 24 घंटों के दौरान ओलावृष्टि की चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।