विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UAE Rain Update: यूएई में भारी बारिश, ओमान में 18 की मौत; दुबई एयरपोर्ट ठप, अगले 24 घंटों के दौरान ओलावृष्टि की चेतावनी

Published: Tue, 16 Apr 2024 11:55 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2024 12:31 AM (IST)

संयुक्त अरब अमीरात और उसके आसपास के देशों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते यूएई में प्रमुख ...और पढ़ें

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 मिनट बंद रहा संचालन। (फोटो, एपी)
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 मिनट बंद रहा संचालन। (फोटो, एपी)

HighLights

  1. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 25 मिनट बंद रहा संचालन
  2. कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा, कई हुईं विलंबित
  3. लोगों से घरों में ही रहने का अनुरोध किया

एपी, दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और उसके आसपास के देशों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते यूएई में प्रमुख राजमार्गों के कुछ हिस्सों में पानी भर गया और पूरे दुबई में वाहन सड़कों पर जगह-जगह खड़े हो गए। दुनिया के व्यस्तम हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीएक्सबी) पर करीब 25 मिनट संचालन बंद रहा। इस कारण कई उड़ानें रद करनी पड़ीं और कई विलंबित हो गईं।

पड़ोसी देश ओमान में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 18 हो गई है और कई अन्य लापता हैं। अरब प्रायद्वीप के देश यूएई में बारिश असामान्य है, लेकिन सर्दियों के महीनों में कभी-कभी बारिश होती है। नियमित बारिश की कमी के कारण कई सड़कों और अन्य क्षेत्रों में जल निकासी प्रणाली का अभाव है जिससे बाढ़ आई है।

लोगों से घरों में ही रहने का अनुरोध

भारी बारिश के कारण यूएई के प्रशासन ने मंगलवार को लोगों से घरों में ही रहने का अनुरोध किया। स्कूलों ने कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कीं। सरकारी कर्मचारियों से भी घरों से कार्य करने को कहा गया। राजमार्गों और सड़कों से पानी निकालने के लिए प्रशासन को बड़े-बड़े पंप लगाने पड़े। मंगलवार को जब यूएई के आसमान में बिजली चमकती थी तो कभी-कभी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के सिरे को छूती थी।

अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश व ओलावृष्टि

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दुबई, अबु धाबी, शारजाह व कुछ अन्य अमीरात के निवासियों से अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश व ओलावृष्टि के लिए तैयार रहने को कहा है। यूएई के पड़ोसी देशों बहरीन, कतर, सऊदी अरब में भी जमकर बारिश हुई है।

ओमान में बारिश से 18 लोगों की मौत

ओमान में तो हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 स्कूली बच्चे शामिल हैं जिनका वाहन बाढ़ में बह गया था। बहरीन की राजधानी मनामा में सड़कों पर पानी भर गया। कुवैत, सऊदी अरब व ओमान में बुधवार को चक्रवात की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें: भारतीय नागरिक के इस गजब कारनामे ने चीन को हैरत में डाला, UN अधिकारी ने शून्य से नीचे के तापमान में किया योग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।