कर्नाटक के अनेकल के पीजी में फटा गैस सिलिंडर, 20 से ज्यादा घायल; 8 की हालत गंभीर
अनेकल के बोम्मासंद्रा में एक पेइंग गेस्ट (PG) में गैस सिलेंडर फटने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है।
HighLights
अनेकल के बोम्मासंद्रा पीजी में गैस सिलेंडर विस्फोट।
20 से अधिक लोग घायल, 8 की हालत गंभीर।
सुरक्षा नियमों की अनदेखी और बिना मंजूरी संचालन की जांच।
डिजिटल डेस्क, अनेकल। अनेकल के बोम्मासंद्रा में एक पेइंग गेस्ट (PG) में गैस सिलेंडर फटने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि घायलों में ज्यादातर पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रवासी मजदूर थे। फायर और इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। पुलिस के मुताबिक, पीजी में जरूरत से ज्यादा लोग रह रहे थे और वहां सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं थे।
फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह पीजी बिना जरूरी मंजूरी और सुरक्षा नियमों के चल रहा था।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बड़ा हादसा: स्कूल बस पर गिरा भारी पेड़, पांच साल की मासूम बच्ची की मौत
