कर्नाटक में बड़ा हादसा: स्कूल बस पर गिरा भारी पेड़, पांच साल की मासूम बच्ची की मौत
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां बुधवार को एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने ...और पढ़ें

कर्नाटक में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
मृतका की पहचान चिरांवी के रूप में हुई है
स्थानीय लोगों ने मदद की और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां बुधवार को एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतका की पहचान चिरांवी के रूप में हुई है। वह कल्लड़का स्थित एक स्कूल की यूकेजी छात्रा थी। हादसा बंतवाल तालुक के कल्लेटी इलाके में उस समय हुआ जब बस प्री-प्राइमरी के छात्रों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी।
लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ अचानक बस पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
चिरांवी को गंभीर हालत में एक महिला द्वारा ऑटोरिक्शा से पुट्टूर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अन्य दो घायल बच्चों का इलाज कल्लड़का और मंगलुरु के अस्पतालों में चल रहा है।
बंतवाल के तहसीलदार ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया। जिला प्रशासन ने मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।