Move to Jagran APP

Monsoon Update 2024: केरल में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, IMD का अलर्ट जारी

Monsoon Update 2024 भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून चार दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ 31 मई को केरल में पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को कहा यह जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून है।

By Agency Edited By: Babli Kumari Wed, 15 May 2024 11:45 PM (IST)
Monsoon Update 2024: केरल में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, IMD का अलर्ट जारी
31 मई तक हो सकती है केरल में मानसून की शुरुआत (जागरण ग्राफिक्स)

पीटीआई, नई दिल्ली। इस बार मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार 31 मई को पहुंच सकता है। आमतौर पर राज्य में मानसून एक जून को आता है। इस बात की जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को दी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया है, ''इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 31 मई को दस्तक दे सकता है।'

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून चार दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ 31 मई को केरल में पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को बताया कि यह जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून है। 

जून और जुलाई कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानसूनी महीने

पिछले महीने, आईएमडी ने जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया था। जून और जुलाई को कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानसूनी महीने माना जाता है क्योंकि इस अवधि में खरीफ फसल की अधिकांश बुआई होती है।

यह भी पढ़ें- Varanasi: वाराणसी से नहीं कर पाया नामांकन तो खटखटाया SC का दरवाजा, शख्स की याचिका पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?