Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Monsoon Update: मुंबई में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में भी यलो अलर्ट; जानिए आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Tue, 27 May 2025 06:51 AM (IST)

    केरल में मानसून की दस्तक के साथ भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और महाराष्ट्र कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना और पूर्वोत्तर में पहुंच गया है। मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-तूफान की संभावना है।

    Hero Image
    तेजी से आगे बढ़़ रहा मानसून। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल में शनिवार को मानसून ने दस्तक दी। मानसून के आगमन के साथ राज्य में भारी बारिश हो रही हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईएमडी की ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों सहित भारत के कई हिस्सों में आगे बढ़ा है।

    इन सब के बीच सोमवार को मुंबई को भारी बारिश देखने को मिली। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में भी कमी देखने को मिली है। बता दें कि इस बार मानसून अपने तय समय से पहले आ गया है। इस बीच आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का ये दौर जारी रह सकता है। आइए आपको बताते हैं मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम...

    दिल्ली में मौसम का हाल

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को हुई भारी बारिश के कारण तापमान में काफी कमी देखने को मिली है। वहीं, वायु प्रदूषण से भी राहत देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में तापमान सामान्य से काफी कम रहा। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 90 से 59 फीसदी तक रहा।

    वहीं, मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। आंधी-तूफान भी आ सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री रह सकता है। 29 मई तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 30 और 31 मई को आंधी-तूफान और बारिश का दौर फिर लौटेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में नरम रहे गर्मी के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अगले तीन दिनों का अपडेट

    गुजरात के मौसम का हाल

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि गुजरात और मराठवाड़ा में भी बारिश का दौर अभी देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, कोंकण और गोवा में भी 30 मई तक बारिश का ये दौर देखने को मिलेगा।

    इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की दस्तक के साथ अगले 6-7 दिनों के दौरान पश्चिमी तट (केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा) पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, साथ ही केरल, मुंबई शहर सहित कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, 26 और 27 मई को कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों और 26 मई को तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: नौतपा में कैसा रहेगा आज मौसम? 36 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट

    राजस्थान में चलेगी लू

    जहां देश के कई हिस्सों में मानसून के दस्तक के साथ बारिश हो रही है और गर्मी से निजात मिल रही है। इस बीच राजस्थान में अभी लू और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 28 के बाद राजस्थान में लू की स्थिति ठीक होगी और तापमान में कमी देखने को मिलेगी। (एएनआई इनपुट के साथ)

    बस एक क्लिक में जानिए अपने शहर के मौसम का हाल।