यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: नौतपा में कैसा रहेगा आज मौसम? 36 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट
UP Weather Update लखनऊ और आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। पूर्वी ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ में दो दिन मौसम सामान्य
- 36 जिलों में वज्रपात का अलर्ट
- 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाएं
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 36 जिलों के आस-पास सोमवार को गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है। कई जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ व इसके निकट के जिलों में दो दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। मतलब बदली के साथ धूप का भी असर बना रहेगा।
मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है।
तेज हवाओं के चलने की आशंका
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
तापमान रहा था कुछ ये
रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बांदा में सर्वाधिक 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि उरई में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान इटावा में सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
