विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोगों को धार्मिक और भाषाई आधार पर बांटने के हो रहे प्रयास : मोहन भागवत

Published: Tue, 21 Apr 2026 10:03 PM (IST)

मोहन भागवत ने कहा कि धार्मिक और भाषाई आधार पर लोगों को बांटने के प्रयास हो रहे हैं, जबकि भारत की असली ताकत विविधता में एकता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत। (रॉयटर्स)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत। (रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि लोगों को धार्मिक और भाषाई आधार पर बांटने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत विविधता में एकता है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और फूट डालने के प्रयासों को विफल करने का आग्रह किया।

त्रिपुरा में मां चिन्मयी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सभा को संबोधित करते हुए भागवत ने ये बातें कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ बुरी ताकतें इस बात से चिंतित हैं कि अगर भारत अपनी सदियों पुरानी सभ्यतागत शक्ति का उपयोग कर प्रगति करता है तो उनकी ''दुकानें'' बंद हो जाएंगी। धर्मों और भाषाओं के आधार पर लोगों के बीच झगड़ा कराने की कोशिश की जा रही है।

भागवत ने कहा, जिन देशों का इतिहास चार हजार या पांच हजार साल से अधिक पुराना नहीं है, उनमें एक धर्म और एक भाषा हो सकती है, लेकिन भारत पूरी तरह से अलग है, जिसका लंबा इतिहास, परंपरा और संस्कृति है। उन्होंने कहा, चाहे कोई भी स्थिति हो, डरने का कोई कारण नहीं होना चाहिए। भागवत ने कहा कि मंदिर केवल पूजा के स्थान नहीं हैं, बल्कि ऐतिहासिक रूप से सामाजिक जीवन और ज्ञान के केंद्र होते हैं।

एएनआई के अनुसार, भागवत ने कहा कि शासन, धर्म और विज्ञान की विभिन्न प्रणालियों में दो हजार वर्षों के प्रयोगों के बाद, दुनिया अब लड़खड़ा रही है और भारत के ज्ञान की ओर देख रही है। दुनिया ने सदियों से विभिन्न मॉडलों को आजमाया गया है, लेकिन वे स्थायी शांति और संतोष लाने में विफल रही है।

वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद मानवीय पीड़ा का समाधान नहीं हो पाया है। अभी भी दुख-तकलीफें हैं, परिवार टूट रहे हैं और अपराध बढ़ रहे हैं। जितना अधिक विकास होता है, उतना ही अधिक पर्यावरण नष्ट होता जाता है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- भारत विश्व की आत्मा, आध्यात्मिक ज्ञान ने भौतिकवाद के तूफानों से बचाया- मोहन भागवत


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।