मिली स्वीकृति, फूलबाग मैदान में गरजेंगे मोदी
तारीख पर तारीख और मैदान पर मैदान की जद्दोजहद के बाद बुधवार को आखिरकार कानपुर में मोदी की रैली के लिए फूलबाग का ऐतिहासिक मैदान तय हो गया। हालांकि जिला प्रशासन ने अभी भाजपा नेताओं को मौखिक स्वीकृति ही दी है, लेकिन इतने भर से ही भाजपाइयों को काफी राहत मिली है।
कानपुर [जागरण संवाददाता]। तारीख पर तारीख और मैदान पर मैदान की जद्दोजहद के बाद बुधवार को आखिरकार कानपुर में मोदी की रैली के लिए फूलबाग का ऐतिहासिक मैदान तय हो गया। हालांकि जिला प्रशासन ने अभी भाजपा नेताओं को मौखिक स्वीकृति ही दी है, लेकिन इतने भर से ही भाजपाइयों को काफी राहत मिली है।
पढ़ें : नरेंद्र मोदी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
नरेंद्र मोदी की कानपुर में 19 अक्टूबर को रैली तय है। देश भर में अब तक हुई मोदी की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए स्थानीय भाजपा नेता मैदान को लेकर पसोपेश में थे। शहर के कुल 13 मैदानों को रैली स्थल के लिए विचारार्थ चुना गया था। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इनमें से फूलबाग और निरालानगर के मैदानों को अंतिम रूप से चुना था।
पढ़ें : भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने सीबीआइ को उतारा
इसके बाद जिला प्रशासन से दोनों में से किसी एक मैदान को रैली के लिए देने की अनुमति मांगी थी। निराला नगर के मैदान को रेलवे ने देने से मना कर दिया और फूलबाग को अनुमति देने में उसके सौंदर्यीकरण का पेंच फंस रहा था। एक-एक दिन का विलंब हो रहा था और भाजपाइयों के पसीने छूट रहे थे। इस पर बुधवार को भाजपा के विधायक, शहर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से वार्ता की।
शहर भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि जिलाधिकारी ने फूलबाग के मैदान पर मौखिक स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति मिलने के बाद से भाजपाइयों को राहत मिली। रैली स्थल फाइनल होने की सूचना गुजरात प्रशासन को भी दे दी गई है। रैली की तारीख तय होने के बाद से ही मोदी के सुरक्षा अधिकारी लगातार स्थान व अन्य तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर