विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Microsoft Server Down: भुवनेश्वर और हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों को दिए जा रहे हाथ से लिखे बोर्डिंग पास, सामने आईं तस्वीरें

Published: Fri, 19 Jul 2024 02:37 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2024 02:55 PM (IST)

Microsoft Server Down माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने की वजह से दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर ...और पढ़ें

हैदराबाद एयरपोर्ट पर पर इंडिगो स्टाफ ने तत्काल फ्लाइट्स के लिए हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए।(फोटो: सोशल मीडिया)
हैदराबाद एयरपोर्ट पर पर इंडिगो स्टाफ ने तत्काल फ्लाइट्स के लिए हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए।(फोटो: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. इंडिगो एयरलाइन के कामकाज पर पड़ा असर।
  2. माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर अकासा एयरलाइंस पर भी पड़ा है।
  3. मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर इसकी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप (Microsoft Server Outage) होने की वजह से दुनियाभर में विमान सेवाओं से लेकर लेपटॉप और फोन चलाने में परेशानी आ रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित है।

इसी बीच हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ ने तत्काल फ्लाइट्स के लिए हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए हैं। वहीं, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर यात्रियों को हाथ से लिखे हुए बोर्डिंग पास जारी किए गए। 

भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। कई विमानन कंपनियों के फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही हैं।

कई एयरलाइंस की सर्विस पर पड़ा असर

माइक्रोसॉफ्ट की बीएसओडी प्रॉब्लम का असर देश भर की कई एयरलाइंस कंपनियों पर भी पड़ा है। इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेक इन सिस्टम डाउन हो गए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से सेवा प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी कि वैश्विक आईटी समस्या के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड हेल्प डेस्क से संपर्क में रहें। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

जर्मनी के बर्लिन एयरपोर्ट से विमानों के टेकऑफ बंद है। वहीं, एयरपोर्ट पर विमान सेवा रोक दी गई है। ब्रिटेन की रेल सेवा में भी तकनीकी खराबी आई है। 

यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी से दिल्ली हवाई अड्डे पर भी सेवाएं प्रभावित; Airport ने किया ये पोस्ट

यह भी पढ़ें: Microsoft Server Down: ऑस्ट्रेलिया से लेकर जर्मनी तक माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित; भारत सरकार ने लिया संज्ञान