विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेसबुक पर पीएम मोदी का वीडियो ब्लॉक करने पर Meta ने माफी मांगी, कहा- गलती से हटा

Published: Tue, 28 Jul 2026 11:09 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2026 11:20 AM (IST)

मेटा ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट से वीडियो गलती से हट गया था, जिसे अब रीस्टोर कर दिया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेटा ने पीएम मोदी का वीडियो गलती से हटाने पर माफी मांगी।

  2. वीडियो में पीएम ने पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

  3. हटाने से पहले ही वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेटा ने 28 जुलाई को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो गलती से हटा दिया गया था और अब उसे रीस्टो कर दिया गया है। इससे पहले, मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म फेसबुक ने 28 जुलाई की तड़के कुछ समय के लिए इस वीडियो तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया था।

23 जुलाई को जारी किया गया यह वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे 36-दिवसीय छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच जेन जी के लिए पीएम मोदी का पहला संबोधन था।

इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया था कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एलान किया जाएगा। फेसबुक द्वारा एक्सेस को सीमित किए जाने से पहले ही इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके थे।

तकनीकी खराबी से हटा था वीडियो

शुरुआत में, फेसबुक प्लेटफॉर्म पर एक नोटिस दिखाई दे रहा था जिसमें बताया गया था कि वीडियो को एक कानूनी अनुरोध के कारण प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से इसके बारे में कोई अन्य विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई थी। इसके बाद, फेसबुक के इस कदम पर कई भाजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए थे।

सूत्रों के मुताबिक, वीडियो पर लगा यह प्रतिबंध किसी भी प्रकार के कानूनी अनुरोध का नतीजा नहीं था। बताया गया कि इसके पीछे की असली वजह प्लेटफॉर्म पर आई एक अस्थायी तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण यह वीडियो कुछ समय के लिए अनुपलब्ध हो गया था।

सूत्रों के मुताबिक, IT मंत्रालय ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को तलब किया है।

यह भी पढ़ें- बड़े सुधारों की तैयारी में मोदी सरकार: सचिवों को दिए 3 टास्क, मंगलवार को पीएम के साथ होगी मीटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।