विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'2025 में 8 बार हुई PM मोदी और ट्रंप की बात', अमेरिकी मंत्री के दावे को भारत ने किया खारिज

Published: Fri, 09 Jan 2026 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jan 2026 06:35 PM (IST)

अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक के उस दावे को विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा ...और पढ़ें

HighLights

  1. विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी के दावे को खारिज किया।

  2. प्रवक्ता ने कहा, पीएम मोदी-ट्रंप ने 2025 में आठ बार बात की।

  3. भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील इस वजह से नहीं हो पाई क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस टिप्पणी को सिरे से खारिज कर दिया है।

एक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 2025 में आठ बार बात की है।" उन्होंने दोनों देशों के बीच बातचीत के कई दौरों का जिक्र किया और बताया कि कैसे कई मौकों पर डील होने ही वाली थी।

'हमने कई दौर की बातचीत की'

जायसवाल ने कहा, "हमने टिप्पणियां देखी हैं। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका 13 फरवरी, 2025 से ही एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध थे। दोनों पक्षों ने आपसी फायदे वाले समझौते पर पहुंचने के लिए कई दौर की बातचीत की है। कई मौकों पर हम समझौते के करीब पहुंचे थे। रिपोर्ट की गई टिप्पणियों में इन चर्चाओं का जो वर्णन किया गया है, वह सही नहीं है।"

'2025 में 8 बार हुई बात'

उन्होंने आगे कहा कि भारत आपसी फायदेमंद वाले ट्रेड एग्रीमेंट के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही लटकिन के दावों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, "हम दो कॉम्प्लिमेंट्री इकोनॉमी के बीच आपसी फायदे वाले डील के लिए प्रतिबद्ध हैं। संयोग से पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 2025 में आठ बार बात की है, जिसमें हमारी व्यापक पार्टनरशिप के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई है।"

यह भी पढ़ें: 'India US Trade Deal अब तक नहीं हो पाई क्योंकि PM मोदी ने...', ये क्या बोल गए अमेरिकी कॉमर्स मिनिस्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।