विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी में तीन उग्रवादी ढेर

Published: Wed, 04 Nov 2026 02:38 PM (IST)

मणिपुर के नोने जिले में बुधवार तड़के प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी गुटों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें कम से कम तीन ...और पढ़ें

(सांकेतिक फाइल तस्वीर)

(सांकेतिक फाइल तस्वीर)

HighLights

  1. नोने जिले में प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी गुटों में गोलीबारी।

  2. मुठभेड़ में कम से कम तीन उग्रवादी मारे गए।

  3. स्थानीय महिलाओं ने शांति के लिए की अपील।

डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर के नोने जिले में बुधवार तड़के प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी गुटों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। अधिकारियों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कम से कम तीन उग्रवादी मारे गए हैं।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि नागा-बहुल नोने जिले के खोपुम क्षेत्र स्थित ताओदाइजंग गांव में सुबह करीब 4 बजे अचानक भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

यह मुठभेड़ अलग-अलग नागा उग्रवादी संगठनों के कैडरों के बीच होने का संदेह है, जिसमें ज़ेलियांग्रॉन्ग यूनाइटेड फ्रंट और उसका विरोधी संगठन शामिल बताए जा रहे हैं।

महिलाओं ने आगे आकर की शांति की अपील

मुठभेड़ शांत होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल से मारे गए तीनों उग्रवादियों के शव बरामद किए। इलाके में भारी तनाव को देखते हुए स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

घटना के तुरंत बाद आगे की हिंसा और खून-खराबे को रोकने के लिए स्थानीय लोग, विशेषकर महिलाएं, खुद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने लाउडस्पीकर के जरिए उग्रवादियों से गोलीबारी तुरंत बंद करने और शांति बनाए रखने की भावुक अपील की।

यह भी पढ़ें- मणिपुर यौन हिंसा मामले में पीड़िता की गवाही सुनिश्चित करे सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

यह भी पढ़ें- मणिपुर में क्षत-विक्षत मिले युवकों के शव, सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।