विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: मंगलुरु में मेडिकल छात्रा को परिजनों ने किया किडनैप, दूसरे धर्म के युवक से प्यार पर बवाल

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:58 PM (IST)

कर्नाटक के मंगलुरु में एक मेडिकल छात्रा को उसके परिजनों ने दूसरे धर्म के युवक से प्रेम संबंध के चलते जबरन उठा लिया। 

HighLights

  1. मेडिकल छात्रा को परिजनों ने कॉलेज से जबरन उठाया।

  2. दूसरे धर्म के युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा कारण।

  3. पुलिस कमिश्नर ने जांच और छात्रा को ढूंढने के निर्देश दिए।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा जबरदस्ती ले जाने का मामला सामने आया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी सीएच ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज करने, घटना की जांच करने और छात्रा को जल्द पता लगाने का निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ये पूरा मामला सुर्खियों में तब आया, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने इस घटना का वीडियो साझा किया। वीडियो में कुछ लोग एक महिला को जबरदस्ती एक एसयूवी (SUV) गाड़ी में बैठाते हुए नजर आ रहे हैं।

पोस्ट में दावा किया गया कि शहर के एक निजी मेडिकल कॉलेज से छात्रा का अपहरण किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा को दूसरे धर्म के एक युवक से प्यार हो गया था।

इसी बात से नाराज होकर उसके परिवार वाले गुरुवार शाम कॉलेज पहुंचे और उसे उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।

महिला बालिग है, मर्जी के खिलाफ ले जाना अपराध-पुलिस कमिश्नर

सोशल मीडिया पोस्ट पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी सीएच ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि महिला को गुरुवार शाम उसके परिजन कथित तौर पर उसकी इच्छा के विरुद्ध ले गए हैं, जो कानूनन एक अपराध है।

उन्होंने बताया कि महिला बालिग है और उसे यह तय करने का कानूनी अधिकार है कि वह कहां रहना चाहती है।

उन्होंने कहा, 'अगर इस घटना की सूचना तुरंत मिल जाती, तो हम गाड़ी को दूर जाने से पहले ही रोक सकते थे। मामला दर्ज करने, घटना की जांच करने और महिला का पता लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं।'

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में पत्नी के अफेयर पर खूनी खेल, सौतेले बेटे की हत्या; वाइफ पर चाकू और हथौड़े से किया हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।