विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले संदिग्ध आदित्य राव ने किया आत्मसमर्पण

By TaniskEdited By:
Published: Wed, 22 Jan 2020 09:49 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 11:11 AM (IST)

मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले संदिग्ध आदित्य राव ने बेंगलुरु पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मंगलुरु ...और पढ़ें

मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले संदिग्ध आदित्य राव ने किया आत्मसमर्पण
मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले संदिग्ध आदित्य राव ने किया आत्मसमर्पण

मंगलुरु, एएनआइ। मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले संदिग्ध आदित्य राव ने बेंगलुरु पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मंगलुरु पुलिस जांच टीम उससे पूछताछ करने के लिए बेंगलुरु जा रही है। बता दें कि हवाई अड्डे के टिकट काउंटर के पास सोमवार को एक लावारिस बैग में 'जिंदा' बम मिलने से हड़कंप मच गया था। 

बेंगलुरु सेंट्रल डिवीजन के डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने कहा कि संदिग्ध ने मंगलुरु हवाई अड्डे की घटना के लिए जिम्मेदार होने का दावा करते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है और हम उसे मंगलुरु टीम को सौंपने की प्रक्रिया तैयार कर रहे हैं। आत्मसमर्पण राव को गिरफ्तार कर लिया गया। कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। 

मामले में कई लोगों से पूछताछ

इससे पहले मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त पी एस हर्षा ने मंगलवार को बताया था कि मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई और कई संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। संभावित विस्फोटक पदार्थों से भरा बैग सोमवार को टिकट काउंटर के पास एक सीआइएसएफ अधिकारी मिला था। बाद में इसे बम स्क्वाड ने डिफ्यूज कर दिया था। आयुक्त ने कहा कि मामले की जांच कर रही तीन पुलिस टीमें इसे  सभी कोणों से जांच रही है। जल्द से जल्द दोषी पर शिकंजा कसा जाएगा। 

पूछताछ करने वालों में ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल

पूछताछ करने वालों में ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल था, जिसके ऑटो से संदिग्ध व्यक्ति हवाईअड्डे पर पहुंचा था। वहीं टर्मिनल प्रबंधक को बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो विमान में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद विमान देरी से रवाना हुई थी। पुलिस इन दोनों घटना के बीच संबंध है या नहीं इसकी भी जांच कर रही है। 

संदिग्ध व्यक्ति के पास एक और बैग था

बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड ने विस्फोटक की प्रकृति का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेज दिया है। हर्षा ने आगे कहा कि लोग पुलिस को संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तस्वीरें और वीडियो भेज रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति को हवाई अड्डे तक ले जाने वाले ऑटो रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि उस व्यक्ति के पास एक और बैग था, जो उसने हवाई अड्डे पर जाने से पहले केंजर के एक सैलून में छोड़ा था। उन्होंने कहा कि वापस रास्ते में बैग एकत्र किया और पम्पवेल जंक्शन पर उतर गया।

यह भी पढ़ें: मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले के पास था एक और बैग, कुमारस्वामी बोले- जल्द खुलेगा भेद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।