विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hyderabad: फार्मासिस्ट ने अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार को दिया 'धीमा' जहर, सास की मौत; छह आरोपी गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 20 Aug 2023 11:11 PM (GMT+05:30)

हैदराबाद के मूल निवासी और ब्रिटेन में फार्मासिस्ट 45 वर्षीय व्यक्ति ने नमक और मिर्च में आर्सेनिक मिलाकर अलग रह ...और पढ़ें

हैदराबाद पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)
हैदराबाद पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तलाक का नोटिस भेजने पर पत्नी से मानता था दुश्मनी
  2. मामले में छह गिरफ्तार, मुख्य आरोपित फार्मासिस्ट फरार

हैदराबाद, पीटीआई। हैदराबाद के मूल निवासी और ब्रिटेन में फार्मासिस्ट 45 वर्षीय व्यक्ति ने नमक और मिर्च में आर्सेनिक मिलाकर अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या करने की योजना बनाई। 60 वर्षीय सास की उपचार के दौरान जून में मौत हो गई।

छह लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने महिला की शिकायत पर हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फार्मासिस्ट के दोस्त और उसकी पत्नी की भतीजी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, फार्मासिस्ट फरार है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही फार्मासिस्ट ने अपनी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वह ब्रिटेन चला गया और पत्नी को बुला लिया। पुलिस ने बताया,

शिकायतकर्ता बेटी के साथ ब्रिटेन चली गई, लेकिन पहुंचने के कुछ दिन बाद ही वह उसे फिर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस पर उसने पति के खिलाफ ब्रिटेन में ही शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह पति के घर से चली आई और अलग रहने लगी।

बकौल पुलिस, कुछ दिन बाद ही उसने पति को तलाक का नोटिस भेज दिया। इस वर्ष जून में भाई की शादी पक्की होने पर महिला व उसकी बेटी भारत आए। फार्मासिस्ट भी शादी के लिए हैदराबाद आया हुआ था।

पति ने रची थी आर्सेनिक देने की साजिश

शिकायत के अनुसार, कुछ दिन बाद महिला के स्वजनों को डायरिया, पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं और मां की उपचार के दौरान जून में मौत हो गई। कुछ दिन पहले महिला व उसकी बेटी बीमार पड़ गई। वे उपचार के लिए आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले गए। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने बताया कि कोई उसे धीमा जहर आर्सेनिक दे रहा है। पूछताछ में जानकारी हुई कि साजिश उसके पति ने अन्य लोगों के साथ रची थी।