यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पश्चिम सिंहभूम में पुलिस की मुखबिर बनना ग्रामीण को पड़ा भारी, नक्सलियों ने गला रेतकर की हत्या
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने एक दुस्साहसी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने कदमडीहा पंचायत के ...और पढ़ें

जागरण संवाददात, गोइलकेरा (पश्चिम सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने एक दुस्साहसी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने कदमडीहा पंचायत के उप मुखिया के बड़े भाई को घर से अगवा कर पुलिस मुखबिरी के शक में गला रेतकर हत्या कर दी।
साथ ही नक्सलियों ने इससे जुड़ा एक पर्चा भी चस्पा कर दिया। घटना शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि की है।
घर से अगवा कर कर दी हत्या
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि रांदो को उसके घर से पहले अगवा कर लिया। उसके बाद उसे 10 किमी दूर मुख्य सड़क पर लेकर आए।
इसके बाद पुलिस का मुखबिर बताकर उप मुखिया के बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कदमडीहा पंचायत के उप मुखिया डोरसोना सुरीन के बड़े भाई 63 वर्षीय रांदो सुरीन के रूप में हुई।
नक्सलियों ने धारदार हथियार से उप मुखिया के भाई को मौत के घाट उतारकर शव को गितिलपी में बीच सड़क फेंक दिया। साथ ही पास में नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। जिन पर पुलिस की मुखबिरी करने वाले एसपीओ को चेतावनी दी गई है।
