विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर के अहाते में आया पड़ोसी का कुत्ता तो 69 साल के बुजुर्ग ने कर दी 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या

Published: Sun, 20 Apr 2025 12:12 PM (GMT+05:30)

केरल के त्रिशूर जिले में मामूली बात पर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात को 69 साल के बुजुर्ग ...और पढ़ें

पुलिस हिरासत में आरोपी। ( सांकेतिक फोटो )
पुलिस हिरासत में आरोपी। ( सांकेतिक फोटो )

पीटीआई, त्रिशूर। केरल के त्रिशूर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर के अहाते में कुत्ता आ जाने पर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को हिरासत में लिया है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वेल्लीकुलंगरा का है मामला

पुलिस ने रविवार को बताया कि त्रिशूर जिले के वेल्लीकुलंगरा के पास 42 वर्षीय व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक का कुत्ता आरोपित के अहाते में चला गया था। इससे खफा होकर उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पहले भी हो चुका था विवाद

मृतक की पहचान शिजो के तौर पर हुई है। वहीं आरोपित की पहचान 69 वर्षीय जोसेफ के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी थे। मगर दोनों के बीच कुत्ते को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपित को आपत्ति थी कि शिजो का कुत्ता उसके घर के अहाते में आ जाता था।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। हत्या से पहले दोनों के बीच बहस हुई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। इसी दौरान जोसेफ ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर शिजो की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपित फिलहाल हिरासत में है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उससे हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े: 'काश! लड़कों के लिए भी कोई कानून होता' यूपी में अतुल सुभाष जैसा एक और केस, इंजीनियर मनोज यादव ने लगाई फांसी

यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, रामबन जिले में 40 घर क्षतिग्रस्त; बाढ़ में बही कई गाड़ियां