विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता

By Murari sharanEdited By:
Published: Thu, 02 Apr 2015 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2015 07:48 PM (IST)

कोलकाता नगर निगम व प्रदेश में निकाय चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने मुख्यमंत्री ममता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता नगर निगम व प्रदेश में निकाय चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क पर उतरेंगी। केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ आठ अप्रैल को धिक्कार रैली के बहाने तृणमूल प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर जमकर निशाना साधेंगी और प्रदेश भर में जुलूस निकाल शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। विरोधी दलों ने इसे चुनावी हथकंडा करार दिया है।

राज्य के शिक्षा मंत्री व तृणमूल के प्रदेश महासचिव पार्थ चटर्जी ने गुरुवार को बताया कि जमीन अधिग्रहण अध्यादेश को तृणमूल स्वीकार नहीं करेगा। अध्यादेश के खिलाफ आठ अप्रैल को महानगर में पार्टी सुप्रीमो के नेतृत्व में धिक्कार जुलूस निकाला जाएगा। इसी दौरान प्रदेश के अन्य जिलों में भी ब्लॉक स्तर पर काला बैज व मुंह पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला जाएगा।

पार्थ ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने जैसे ही अध्यादेश के खिलाफ सड़क पर उतरने का एलान किया, पार्टी मुख्यालय में सीबीआइ का फोन आ गया, लेकिन सीबीआइ के नाम से हमें डराया नहीं जा सकता है। भाजपा विधायक शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पांव तले से राजनीतिक जमीन खिसक रही है। इसलिए वह केंद्र व भाजपा विरोधी हथकंडे अपना रही हैं।

आलू किसानों पर लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल में आलू की बंपर पैदावार के बाद वाजिब दाम नहीं मिलने से आहत किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार इसे सही कारण नहीं मान रही। गत माह से अब तक प्रदेश में 10 से ज्यादा किसानों की जान जा चुकी है।

गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने पोआबगान व सालबनी रास्ते को जाम कर दिया। इसी बीच पुलिस पहुंची और निहत्थे किसानों पर लाठियां भांजनीं शुरू कर दी। इसमें चार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के एसपी एस के नीलकांत ने बताया कि किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किए हैं।

पढ़ें: भूमि अधिग्रहण बिल हमारे लिए प्रतिष्ठा की बात नहीं : जेटली

संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी : जयंत