यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्वोत्तर राज्यों को स्थापना दिवस की दी बधाई, कहा- राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने रविवार को तीन पूर्वोत्तर राज्यों - मणिपुर त्रिपुरा और ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने रविवार को तीन पूर्वोत्तर राज्यों - मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।
शांति और प्रगति की कामना की
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में खरगे ने कहा, "हम मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।" खरगे ने कहा, "राज्य बनने के बाद से पिछले 52 वर्षों में, हैरान करने वाली प्राकृतिक सुंदरता, विविधता और सरलता से संपन्न इन राज्यों के लोगों ने राष्ट्र निर्माण में काफी योगदान दिया है।" उन्होंने कहा कि हम आपके लिए शांति, समृद्धि और सर्वांगीण प्रगति की कामना करते हैं।
We extend our warm wishes to the people of Manipur, Meghalaya and Tripura on their Foundation Day.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 21, 2024
In the last 52 years, since the statehood, the people of these states bestowed with stunning natural beauty, diversity, and ingenuity have contributed tremendously to nation… pic.twitter.com/4KOwwLRWDy
वहीं, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के अद्भुत लोगों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।" पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "आपकी विशिष्ट पहचान, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं भारत की विविध और सामंजस्यपूर्ण टेपेस्ट्री में अभिन्न धागे हैं, जिन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए।"
Heartfelt greetings to the wonderful people of Manipur, Meghalaya, and Tripura on their Statehood Day, today.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 21, 2024
Your unique identities, rich cultures, and proud traditions are integral threads in India's diverse and harmonious tapestry, which must be preserved and protected.
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "इन राज्यों को प्रकृति की अद्वितीय कृपा प्राप्त है और ये समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के वाहक भी हैं। वे प्रगति, समृद्धि और शांति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।"
Greetings to the people of Meghalaya, Tripura and Manipur on Statehood Day! These states are uniquely blessed with nature's bounty and are also bearers of rich cultural heritage. They are moving ahead on the path of progress, prosperity and peace. I convey my best wishes to…
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 21, 2024
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान, पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के तहत मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा पूर्ण राज्य बने थे।