विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई: मलाड में धमाके के बाद पटाखे की दुकान की छत गिरी, 16 साल के लड़के की मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:15 AM (IST)

मुंबई के मलाड में एक पटाखा दुकान में हुए धमाके के बाद छत गिरने से 16 वर्षीय लड़के की मौत ...और पढ़ें

मलाड में पटाखों की दुकान में आग लगने से 16 साल के लड़के की मौत

मलाड में पटाखों की दुकान में आग लगने से 16 साल के लड़के की मौत

HighLights

  1. मलाड की पटाखा दुकान में सोमवार को हुआ धमाका।

  2. धमाके के बाद दुकान की छत गिरी, आग लगी।

  3. 16 वर्षीय शाहनवाज नियाज खान की मौत हुई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके में सोमवार को पटाखे रखने वाली एक दुकान में धमाका हो गया। धमाके के बाद दुकान की छत गिर गई, जिससे 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई।

नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद एक लड़का लापता हो गया था, जिसे बाद में दुकान के अंदर बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मृत पाया गया।

16 साल के लड़के की मौत

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात 9:56 बजे हुई। यहां मालवानी के अब्दुल हमीद मार्ग पर स्थित एक दुकान में आग लग गई, जो ग्राउंड फ्लोर पर थी।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि पटाखों में धमाका होने के बाद दुकान की छत गिर गई और वहां आग भी लग गई।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, आग दुकान के अंदर लगभग 20 गुणा 30 फीट के हिस्से में फैले पटाखों, बिजली की वायरिंग और अन्य सामान तक ही सीमित रही और रात 10:36 बजे तक इसे बुझा दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शाहनवाज नियाज खान के रूप में हुई है, जो 100 प्रतिशत तक जल गया था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- मुंबई: कोलाबा में दो बसों के बीच चकनाचूर हुई 2 गाड़ियां, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।