विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी: दिल्ली मेट्रो का किराया होगा कम!

By Edited By:
Published: Mon, 23 Jun 2014 06:16 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Jun 2014 11:06 AM (GMT+05:30)

मेट्रो रेल सेवा के इस्तेमाल को राष्ट्रीय राजधानी में प्रोत्साहन देने के लिए और यात्रियों की परेशानियों और सुझाव जानने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मेट्रो रेल सेवा के इस्तेमाल को राष्ट्रीय राजधानी में प्रोत्साहन देने के लिए और यात्रियों की परेशानियों और सुझाव जानने के लिए केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो में सवारी की। उन्होंने कहा, इस सेवा को लोकप्रिय और वहनीय बनाने के लिए और यात्री किराया कम करने के प्रयास किए जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के तीसरे टर्मिनल से शिवाजी पार्क स्टेशन तक के लिए सफर करने वाले नायडू ने बताया कि मुझे लगता है कि जल्दी और आराम से पहुंचने की इच्छा रखने वालों को लिए यह यातायात का सर्वोत्तम साधन है।

नायडू ने रास्ते में यात्रियों से बातचीत की और यात्री किराए, स्टेशनों पर यातायात सुविधाओं और मेट्रो के फेरे बढ़ाने के बारे में उनके सुझाव भी लिए।

पढ़े: मुंबई में दौड़ी मेट्रो

गाजियाबाद में मेट्रो पास, लखनऊ में नए रूट पर मुहर