विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु: मदुरै मंदिर की पार्किंग में किशोर की हत्या, BJP ने मुख्यमंत्री विजय पर साधा निशाना

Published: Mon, 25 May 2026 03:49 PM (IST)

मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर परिसर में 16 वर्षीय किशोर गुबेंद्रन की पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

मदुरै के मीनाक्षी मंदिर की पार्किंग में किशोर की हत्या(फाइल फोटो)

मदुरै के मीनाक्षी मंदिर की पार्किंग में किशोर की हत्या(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मदुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर परिसर में एक 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात मंदिर के कार पार्किंग इलाके में पांच लोगों के एक गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया।

मदुरै शहर पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी थी। पुलिस का मानना है कि हाल ही में संपन्न हुए चिथिरै उत्सव के दौरान हुए एक झगड़े की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक किशोर की पहचान गुबेंद्रन के रूप में हुई है।

तमिलनाडु में अपराधों की बाढ़

यह खौफनाक घटना ऐसे समय में हुई है जब महज कुछ ही दिन पहले कोयंबटूर जिले के सुलूर इलाके में एक 10 साल की मासूम बच्ची का अपहरण, यौन उत्पीड़न और फिर बेरहमी से मर्डर कर दिया गया था।

इतना ही नहीं, कोयंबटूर से ही एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था, जहां स्कूल छोड़ने वाले एक 13 वर्षीय लड़के की उसके ही साथ पढ़ने वाले दो नाबालिग दोस्तों ने हत्या कर दी और उसके शव को जमीन में दफना दिया था।

पिछले दो-तीन दिनों के भीतर राज्य में हत्याओं का आंकड़ा 6 से 7 तक पहुंच चुका है, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

टीवीके पर बीजेपी का हमला

इन लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष ने राज्य की नवगठित टीवीके सरकार को आड़े हाथों लिया है। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार पर तीखा हमला बोला।

अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि तमिलनाडु में ड्रग तस्करों, यौन अपराधियों और हत्यारों को खुली छूट मिली हुई है। ऐसा लगता है कि राज्य पुलिस ने अतीत की घटनाओं से कोई सबक नहीं सीखा है।

वहीं, नई टीवीके सरकार अभी तक अपने चुनावी जीत के जश्न के माहौल से बाहर नहीं आ पाई है और जमीन पर सामने आ रही इस भयानक हकीकत का सामना करने में नाकाम रही है।

डीएमके का पलटवार

दूसरी तरफ, डीएमके के प्रवक्ता ए. सरवनन ने भी नई सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि टीवीके ने बदलाव लाने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।

एनडीटीवी के अनुसार, डीएमके प्रवक्ता ने कहा कि यह स्थिति अप्रत्याशित है। दो दिन पहले सुलूर में एक 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद अलग-अलग घटनाओं में कई और लोग मारे गए।

सिर्फ पिछले 2-3 दिनों में ही मौतों का आंकड़ा 6-7 तक पहुंच गया है। टीवीके सरकार और उनका नेतृत्व पूरी तरह से दिशाहीन नजर आ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि मुख्यमंत्री विजय ने चुनाव के दौरान यही बात कही थी कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था बहुत खराब है, मुझे वोट दें, मैं इसे बदल दूंगा।

उन्होंने युवाओं से बदलाव के नाम पर वोट मांगे थे। लेकिन आज वह लोगों से आकर मिल तक नहीं रहे हैं। केवल कागजी बयान जारी किए जा रहे हैं, वे प्रेस के सामने आकर यह बताने को भी तैयार नहीं हैं कि राज्य में आखिर चल क्या रहा है।

यह भी पढ़ें- 'मदुरै को मणिपुर में बदलने की कोशिश...', दीपन विवाद पर CM स्टालिन का भाजपा पर निशाना