विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शहर बदलने पर न लें टेंशन, मिनटों में ऐसे ट्रांसफर करें अपना LPG गैस कनेक्शन

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:00 PM (IST)

शहर बदलने पर LPG कनेक्शन ट्रांसफर करना बहुत आसान है। जरूरी दस्तावेजों के साथ आपको तुरंत नया कनेक्शन और सिलिंडर मिल जाएगा। इसके पूरे प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

कैसे ट्रांसफर करें अपना LPG कनेक्शन? (जागरण ग्राफिक्स)

कैसे ट्रांसफर करें अपना LPG कनेक्शन? (जागरण ग्राफिक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक शहर में टिके रहना आसान नहीं। नौकरी, पढ़ाई या किसी और वजह से शहर बदलना आम बात हो गई है। शहर बदलने के साथ-साथ बिजली, पानी और गैस जैसी जरूरी सुविधाओं को भी नए पते पर ट्रांसफर करना जरूरी हो जाता है।

इन सबमे सबसे बड़ी टेंशन एलपीजी कनेक्शन की होती है? पुराना कनेक्शन छोड़कर नया कैसे मिलेगा? क्या पुराना कनेक्शन ट्रांसफर हो सकता है? कई लोगों के मन में यही सवाल घूमता रहता है।

अच्छी खबर यह है कि शहर बदलने पर एलपीजी कनेक्शन को पुराने पते से नए पते पर आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। बस कुछ आसान स्टेप्स पूरे करने होते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा प्रोसेस?

i3mgk12o_commercial-lpg-gas-cylinder-price-today_625x300_01_May_24

शहर बदलने पर LPG कनेक्शन कैसे ट्रांसफर करें?

अगर आप एक शहर से दूसरे शहर जा रहे हैं तो गैस कनेक्शन को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके लिए सही प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी।

आपके पास कौन से दस्तावेज होने चाहिए?

पहचान प्रमाण (ID Proof): आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट।

पते का प्रमाण (Address Proof): आधार कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल, रेंट एग्रीमेंट (किराये का समझौता) या पासपोर्ट।

कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज:

  • गैस पासबुक / कंज्यूमर बुक 
  • ओरिजिनल सब्सक्रिप्शन वाउचर 
  • डीजीसीसी ब्लू बुक

पासपोर्ट साइज फोटो: नए आवेदक के फोटो ( 2-4 फोटो)

बैंक विवरण: बैंक पासबुक की कॉपी (यदि सब्सिडी या रिफंड का मामला हो)

पुरानी एजेंसी में कनेक्शन बंद कराने की प्रक्रिया

सबसे पहले आपको अपनी मौजूदा गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा। वहां सिलिंडर और रेगुलेटर जमा कराना होता है। साथ ही सब्सक्रिप्शन वाउचर, डोमेस्टिक गैस कंज्यूमर कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जमा कराने होंगे।

एजेंसी इन सबकी जांच के बाद आपको टर्मिनेशन वाउचर (TV) जारी करेगी। नियमों के अनुसार जमा की गई सिक्योरिटी राशि भी वापस मिल जाती है। पुराना कनेक्शन पूरी तरह बंद होने के बाद ही नए शहर में आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

LPG stock

नए शहर में नया कनेक्शन कैसे लें?

नए शहर पहुंचने के बाद अपने नए पते के पास की गैस एजेंसी से संपर्क करें। वहां पुराना टर्मिनेशन वाउचर और नए पते से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे।

दस्तावेजों की जांच पूरी होने पर एजेंसी आपको नया कनेक्शन, सिलिंडर और रेगुलेटर देगी। ध्यान रखें कि नई एजेंसी में सिक्योरिटी राशि दोबारा जमा करनी पड़ सकती है।

LPG cylinders

ट्रांसफर करते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • शहर छोड़ने से पहले पुरानी एजेंसी से मिले सभी दस्तावेज संभालकर रखें।
  • टर्मिनेशन वाउचर और अन्य कागजात तब तक सुरक्षित रखें जब तक नया कनेक्शन न मिल जाए।
  • नए पते का वैध प्रमाण अपने पास जरूर रखें, ताकि वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट: 2 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा मुफ्त एलपीजी सिलिंडर, लाभार्थियों के खाते में आएंगे ₹983

यह भी पढ़ें- एलपीजी इस्तेमाल को और सुविधाजनक बना रहे हैं इण्डेन एक्स्ट्रालाइट Now और इण्डेन छोटू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।