विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मांतरण - दुष्कर्म मामले में 11 के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Tue, 02 Sep 2014 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 02:18 PM (IST)

मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण करने पर तैयार न होने पर एक महिला को लंबे समय से बंधक बनाकर एक चिकित्सक ने दुष्कर्म किया। महिला के मेरठ में आइजी आलोक शर्मा के सामने पेश होने पर 11 लोगों के खिलाफ मुजफ्फरनगर में मामला दर्ज किया गया है। इनमें से पुलिस ने मुख्य आरोपी डाक्टर अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image

लखनऊ। मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण करने पर तैयार न होने पर एक महिला को लंबे समय से बंधक बनाकर एक चिकित्सक ने दुष्कर्म किया। महिला के मेरठ में आइजी आलोक शर्मा के सामने पेश होने पर 11 लोगों के खिलाफ मुजफ्फरनगर में मामला दर्ज किया गया है। इनमें से पुलिस ने मुख्य आरोपी डाक्टर अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ जिले से सटे मुजफ्फरनगर के मीरापुर में भी एक महिला को एक वर्ष तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आ गया है। महिला ने बंधक मुक्त होने के बाद अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को बताया तो महिला को आइजी के समक्ष पेश कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद आइजी आलोक शर्मा के आदेश पर मामला दर्ज किया गया।

दिल्ली की रहने वाली महिला की शादी मुजफ्फरनगर के मीरापुर में हुई थी। 27 सितंबर 2013 को महिला घर से अचानक गायब हो गई। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले संप्रदाय विशेष के डाक्टर ने उसे बंधक बना लिया। कुछ दिन गांव में रहने के बाद मवाना में मकान किराए पर लेकर रखा गया। आरोपी डाक्टर ने महिला को पत्नी बनाकर एक साल तक रखा। एक वर्ष बाद महिला बमुश्किल आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद मीरापुर अपनी ससुराल पहुंची। तभी परिवार के लोग महिला को मीरापुर थाने में लेकर पहुंच गए। महिला का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर एक साल तक दुष्कर्म किया। साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। एसओ महिला और उसके पति को लेकर आइजी ऑफिस पहुंचे। महिला ने आइजी को पूरे मामले की जानकारी दी। आइजी आलोक शर्मा ने बताया कि, एसएसपी मुजफ्फरनगर को महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया है कि महिला के प्रेम संबंध पड़ोसी डाक्टर से हो गए थे, जो बतौर पत्नी उस डाक्टर के साथ मवाना में किराए के मकान में रह रही थी। डाक्टर संप्रदाय विशेष का है।

आइजी आलोक शर्मा ने बताया कि एसएसपी मुजफ्फरनगर को महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। आइजी के आदेश पर सुबह मीरापुर थाने में आरोपी डाक्टफर अब्दुल कलाम पुत्र शरीफ सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ ने बताया कि आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

पढ़ें: राष्ट्रीय खिलाड़ी से लव जेहाद, जबरन धर्म परिवर्तन, किया निकाह

पढ़ें: धर्मांतरण न करने पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।