विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दक्षिण राज्य करेंगे PM का लक्ष्य पूरा', भाजपा ने कहा- चुनाव में 'Brand Modi' और 'ब्रांड विरोधी' के बीच मुकाबला

By Agency Edited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 04 Apr 2024 07:49 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2024 07:52 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इस चुनाव में ब्रांड मोदी और ब्रांड विरोधी के बीच मुकाबला ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिशन 370 (फोटो: रायटर)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिशन 370 (फोटो: रायटर)

HighLights

  1. वर्तमान में भाजपा के पास आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोई सीट नहीं
  2. भाजपा के पास तेलंगाना में महज चार सीटें हैं

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इस चुनाव में 'ब्रांड मोदी' और 'ब्रांड विरोधी' के बीच मुकाबला है। आज या तो कोई 'ब्रांड मोदी' के साथ है अथवा कोई 'ब्रांड विरोधी' के साथ। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग प्रतिद्वंद्वी (ब्रांड विरोधी) हैं, लेकिन 'ब्रांड मोदी' हर जगह हैं। उन्होंने इस बार दक्षिणी राज्यों में रिकार्ड सीटें जीतने का भी दावा किया।

अजय आलोक ने क्या कुछ कहा?

भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि प्रधानमंत्री के 370 सीटों के घोषित लक्ष्य को पूरा करने में बंगाल और दक्षिण राज्यों से मिलने वाली सीटें काफी मदद करेंगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार पार्टी का तमिलनाडु में सात-आठ, आंध्र प्रदेश में चार, तेलंगाना में आठ और केरल में भी कुछ सीटें जीतना तय है। हालांकि, भाजपा आज तक कांग्रेस और वाम दल के प्रभुत्व वाले राज्य केरल में एक भी सीट नहीं जीत सकी है।

यह भी पढ़ें: 'उम्मीदवार कौन... देखने की जरूरत नहीं', ब्रांड Modi पर कुशवाहा को कितना विश्वास? सबके सामने बताया

वर्तमान में भाजपा के पास आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोई सीट नहीं है और तेलंगाना में महज चार सीटें हैं। उन्होंने बंगाल में भी बड़े उलटफेर का दावा किया और कहा कि यहां सीटों की संख्या मौजूदा 18 से दोगुनी हो सकती हैं। दक्षिणी राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भी सीटें बढ़ेंगी। इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को असाध्य रूप से बीमार बताया।

यह भी पढ़ें: क्या नीतीश फिर मारेंगे 'पलटी'? RJD नेता ने किया चौंकाने वाला दावा, कहा- मुख्यमंत्री जी कल...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।