विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: बेटे के लिए बागी हुए ईश्वरप्पा पर गिरी गाज, भाजपा ने छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Published: Mon, 22 Apr 2024 11:45 PM (IST)

भाजपा ने बागी नेता केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित ...और पढ़ें

ईश्वरप्पा छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित। (फाइल फोटो)
ईश्वरप्पा छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ईश्वरप्पा ने बीएस येदियुरप्पा पर पक्षपात और मनमानी के लगाए आरोप
  2. ईश्वरप्पा ने शिवमोगा से निर्दलीय नामांकन भरा

पीटीआई, बेंगलुरु। भाजपा ने बागी नेता केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ईश्वरप्पा ने राजनीति से संन्यास ले लिया था और बेटे को हावेरी से टिकट देने की मांग की थी, लेकिन ऐसा नहीं होने पर वह बागी हो गए और लोकसभा चुनाव बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया।

भाजपा की प्रदेश अनुशासनात्मक कमेटी के अध्यक्ष लिंगराज पाटिल ने निष्कासन आदेश में कहा कि पार्टी के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करके एक बागी उम्मीदवार के तौर पर शिवमोगा से चुनाव लड़ने पर आपने पार्टी की किरकिरी की है। यह पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन है। इसलिए आपको पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

बीएस येदियुरप्पा पर पक्षपात और मनमानी के लगाए आरोप

पूर्व उप मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके 75 वर्षीय ईश्वरप्पा ने अपने बेटे केई कंटेश को टिकट नहीं दिए जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और उनके पिता बीएस येदियुरप्पा पर पक्षपात और मनमानी के आरोप लगाए।

ईश्वरप्पा ने शिवमोगा से निर्दलीय नामांकन भरा

उन्होंने अब शिवमोगा से निर्दलीय नामांकन भर दिया है और उन्हें गन्ना किसान चुनाव चिन्ह मिला है। जबकि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई को हावेरी से टिकट दिया है। विजयेंद्र के भाई और सांसद बीवाई राघवेंद्र को भाजपा ने शिवमोगा से उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: पूर्व IAS प्रदीप शर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात से मांगा जवाब, ये है पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।