Move to Jagran APP

कोरोना काल के संकट में लॉकडाउन के चक्र से धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं ये देश

कई दिनों के बाद लगे लॉकडाउन के बाद कुछ देशों ने अपने यहां पर सशर्त और चरणबद्ध तरीके से इसे हटाने की शुरुआत कर दी है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 11:40 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 09:46 AM (IST)
कोरोना काल के संकट में लॉकडाउन के चक्र से धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं ये देश

नई दिल्‍ली। कोरोना काल के कुलचक्र में घिरे कुछ देश अब धीरे-धीरे लॉकडाउन से बाहर आ रहे हैं। इनमें भारत भी शामिल है। बीते वर्ष दिसंबर में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से कई देशों में फरवरी और मार्च में लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन अब कुछ देशों ने चरणबद्ध तरीके से इस लॉकडाउन को हटाने का फैसला लिया है। ऐसे में कई देशों में लोगों ने एक बार फिर से खुली हवा में सांस लिया है।

loksabha election banner

भारत में लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने या इसमें ढील देने का फैसला लिया गया है। इसके तहत कई सरकारी दफ्तरों, दुकानों और दूसरे निजी संस्‍थानों को भी खोला गया है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए पूरे देश के जिलों को तीन जोन में बांटा गया था। रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन में शामिल इन जिलों को अब यहां की जरूरत और कोरोना मामलों को देखते हुए सशर्त विभिन्‍न सहुलियतें दी गई हैं। यहां पर धीरे-धीरे जीवन पटरी पर आता दिखाई दे रहा है।

पाकिस्‍तान ने भी अपने यहां पर लॉकडाउन को अब चरणबद्ध तरीके से हटाने या इसमें सशर्त ढील देने का फैसला लिया गया है। इसके तहत कुछ चीजों को दोबारा खोलने की इजाजत देने पर विचार करने का फैसला लिया है।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में लॉकडाउन के ढील दिए जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। यहां पर सरकार ने बाजार और रेस्तरां खोलने का फैसला लिया है। हालांकि ऐसे में भी यहां के लोगों को एहतियात बरतने के लिए और नियमों के तहत मास्क पहनना और एक दूसरे व्‍यक्ति से दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

वियतनाम में कई दिनों के लॉकडाउन के बाद 4 मई को स्कूल खोल दिए गए। स्‍कूल जाने वाले सभी छात्रों की स्‍क्रीनिंग की गई। इसके बाद ही इन्‍हें स्‍कूल में में आने की इजाजत दी गई।

मलेशिया में कई दिनों के लॉकडाउन के बाद कई व्यापारिक केंद्र खोल दिए गए। सरकार ने कोरोना वायरस के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ये बड़ा फैसला लिया है।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने 4 मई से देश की कई मस्जिदों को खोलने का एलान कर दिया। यहां पर ये फैसला कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आने और इससे हाने वाली मौतों में कमी आने पर लिया है। रमजान के पवित्र माह में मस्जिदों को दोबारा खोला जाना यहां के लोगों के लिए बड़ी बात रही है।

स्पेन में भी लॉकडाउन में ढील दी गई है। यहां 4 मई से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इसके साथ इसमें सफर करने वालों को मुंह पर मास्‍क लगाना अनिवार्य किया गया है। यहां पर बीते 48 दिनों से लॉकडाउन था। स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 18 मार्च के बाद पहली बार देश में कोविड-19 से सबसे कम मौत हुई है.

जर्मनी में भी कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद लॉकडाउन में ढील दी गई है। 4 मई से यहां पर कुछ स्कूल और कुछ व्यापारिक केंद्रों को खोलने की इजाजत दी गई। इसके अलावा बारबर सैलून जैसी कई शॉप्‍स को भी खोलने की इजाजत दे दी गई। लॉकडाउन के बाद कई लोगों को नदी किनारे टहलते भी देखा गया।

इटली में 9 सप्‍ताह से लगे लॉकडाउन के बाद इसमें ढील दी गई और लोगों को सशर्त घरों से बाहर निकलने की इजाजत दी गई। इसके साथ ही निर्माण कार्य और फैक्ट्रियां से जुड़े करीब 40 लोगों को भी काम पर लौटने की इजाजत दे दी गई। इन सभी के बीच सभी को मुंह पर मास्‍क लगाना और एक दूसरे व्‍यक्ति से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगी।

ये भी पढ़ें:- 

कोविड-19 के खात्‍मे को बनने वाली वैक्‍सीन के बारे में क्या सोचते हैं विशेषज्ञ, आप भी जान लीजिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.