विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलओसी पर पाक हमला : शहीद का परिवार मांग रहा है अपने आंसुओं का हिसाब

By Edited By:
Published: Wed, 07 Aug 2013 08:16 AM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2013 03:49 PM (IST)

पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय सीमा पर किए गए हमले में शहीदों के शव बुधवार को उनके घर भेजे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय सीमा पर किए गए हमले में शहीदों के शव बुधवार को उनके घर भेजे गए। इधर, शहीदों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार ने रोते-बिलखते पाक से अपने आंसुओं का हिसाब मांगा है। परिजनों ने सरकार से पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इधर, सैन्य अधिकारियों ने मंगलवार शाम शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया और उसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। इस बीच, सेना अध्यक्ष बीके सिंह एलओसी का दौरा करने पुंछ पहुंचे, वहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।

इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने हमले में शहीद हुए बिहार के जवानों के परिवार को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

पाक ने लांघी दुस्साहस की सीमा

अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद पुंछ के सैन्य अस्पताल में शहीदों के शरीर को तिरंगे से लपेटा गया। इधर, पूरा देश पाक हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। मेरठ, जम्मू कश्मीर, लखनऊ देश के कोने-कोने में लोग पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा उबल रहा है। उनका कहना है कि आखिर कब तक ये सब सहेंगे, कब तक चुप रहेंगे। वहीं इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है।

पाक को दें करारा जवाब

पुंछ जिले में हुए हमले में बिहार के चार जवान

1-सिपाही विजय कुमार राय,पटना, बिहार

2-सिपाही रघुनंदन राय, छपरा, बिहार

3-नायक प्रेम नाथ सिंह (21-बिहार रेजीमेंट),छपरा, बिहार

4-लांस नायक शंभू शरण राय (21-बिहार रेजीमेंट),भोजपुर, बिहार

5-नायक माने कुंडलिक केरबा (14-मराठा लाइन), कोल्हापुर, महाराष्ट्र

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर