LIVE: 'फर्जी वोटिंग से जीतना चाहती है कांग्रेस', BJP के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

फर्जी वोटिंग से जीतना चाहती है कांग्रेस। (पीटीआई)
HighLights
अमित शाह ने हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च का नेतृत्व किया।
कांग्रेस पर फर्जी वोटिंग और घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया।
भाजपा देश से हर घुसपैठिए को बाहर निकालेगी, शाह ने कहा।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी ( BJP) देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च निकाल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में इसमें शामिल हुए। इस दौरान शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।
शाह ने कहा कि आज हैदराबाद में हजारों लोग सड़कों पर खड़े हैं। कल दिल्ली में भी एक रैली हुई थी। राहुल गांधी ने एक रैली की। उन्होंने कहा कि ये एक 'वोट बचाओ' रैली है। ये 'वोट बचाओ' रैली नहीं थी बल्कि ये 'घुसपैठियों को बचाओ' रैली थी।
भाजपा एक-एक घुसपैठियों को देश से बाहर निकाल कर दम लेगी- शाह
उन्होंने कहा कि कांग्रेस SIR को रोक कर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेश घुसपैठियों को बचाना चाहती है लेकिन आज मैं कहना चाहता हूं कि आपको जितना जोर लगाना है लगा लीजिए भाजपा एक-एक घुसपैठियों को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर दम लेगी।
कांग्रेस वोगस वोटिंग से चुनाव जीतना चाहती है- शाह
अमित शाह ने कहा कि 3 करोड़ ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो गई है अब जिनकी मृत्यु हो गई है उसका वोट हटाना चाहिए कि नहीं? राहुल गांधी जो है नहीं उनका वोट कौन आकर देगा? कांग्रेस पार्टी बोगस वोटिंग करके चुनाव जीतना चाहती है।
शाह ने कहा कि 2024 के बाद हमने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, बंगाल और असम में जीत हासिल की है, और अब हम तेलंगाना में भी जीत हासिल करने वाले हैं।
शाह ने कांग्रेस की मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दो दिन पहले आपने एक मॉक पार्लियामेंट आयोजित की थी। अगर आपने मुझसे पूछा होता, तो मैं आपको यही सलाह देता कि इस नकली संसद में, बिना विपक्ष के नेता बने, कम से कम एक बार प्रधानमंत्री बन जाइए। क्योंकि असली संसद में तो आप कभी प्रधानमंत्री बन नहीं पाएंगे। कम से कम नकली संसद में प्रधानमंत्री बनने से सोनिया गांधी के दिल को कुछ तो तसल्ली मिल जाएगी।
चुनाव जीतने के लिए देश में रहकर मेहनत करनी होगी- शाह
शाह ने कहा कि राहुल जी, आप इस तरह चुनाव नहीं जीत सकते। आप देश में तीन-चार महीने बिताते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं। आपको देश में रहकर कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको लोगों के साथ एकजुट होकर खड़ा होना होगा और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए काम करना होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।