विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोच्चि में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट, अब उसी पर लगा बलात्कार का आरोप

Published: Fri, 06 Nov 2026 06:44 PM (IST)

कोच्चि में एक डॉक्टर ने पहले अपने साथ मारपीट और लूट का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया।

कोच्चि में डॉक्टर पर लगा बलात्कार (प्रतीकात्मक फोटो)

कोच्चि में डॉक्टर पर लगा बलात्कार (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. डॉक्टर ने पहले मारपीट और लूट का आरोप लगाया था।

  2. अब उसी डॉक्टर पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगा।

  3. अभिनेत्री समेत तीन आरोपी मारपीट मामले में गिरफ्तार हुए।

डिजिटल डेस्क, कोच्चि। कोच्चि से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पहले डॉक्टर ने खुद के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया, लेकिन अब इस मामले में डॉक्टर पर ही रेप का आरोप लगा है।

पुलिस ने उस डॉक्टर के खिलाफ ही रेप का केस दर्ज कर लिया है, जिस पर हमला हुआ था। यह घटनाक्रम डॉक्टर के साथ मारपीट की बात के एक दिन बाद सामने आया है।

एक्ट्रेस पर मारपीट का आरोप

दक्षिण भारतीय भाषाओं की कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक अभिनेत्री को 2 नवंबर को कोच्चि के एक फ्लैट में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट और लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

डॉक्टर की शिकायत के मुताबिक, उन्हें एक महिला (अभिनेत्री की रिश्तेदार) का इलाज करने के बहाने फ्लैट पर बुलाया गया था। वहां उन्हें धमकाया गया, उनके साथ मारपीट की गई और करीब 3 लाख रुपये की कीमत के दो मोबाइल फोन लूट लिए गए।

डॉक्टर का दावा है कि आरोपियों ने उन पर महिला को नशीली दवा देकर रेप करने का आरोप लगाया और कई बार बेरहमी से उनकी पिटाई की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान अभिनेत्री ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

डॉक्टर की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने 4 नवंबर को आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 296 (अश्लील हरकतें और गाने), 351 (आपराधिक धमकी) और 310 (डकैती) के तहत FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मारपीट और लूट के इस मामले में 12 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें एक अभिनेता-निर्माता भी शामिल है। बाद में, अभिनेत्री समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- केरलम एक्साइज विभाग का बड़ा कारनामा, ड्रग्स केस के भगोड़े आरोपी को अबू धाबी से लाया गया भारत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।