Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA Football World Cup 2022 का आयोजन करने वाले कतर के बारे में जानें कुछ अनोखी बातें

    FIFA Football World Cup2022 कतर में फुटबाल विश्‍व कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इसके जरिए कतर अपनी छवि को सुधारने की भी कोशिश कर रहा है। कतर के बारे में बहुत कुछ बातें ऐसी हैं जिन्‍हें हम नहीं जानते हैं।

    By Jagran NewsEdited By: Kamal VermaUpdated: Sun, 20 Nov 2022 10:09 AM (IST)
    Hero Image
    कतर के बारे में काफी कुछ बातें हमें नहीं पता हैं।

    नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। खाड़ी देशों में अहम कतर में आज से फुटबाल विश्‍व कप (FIFA World Cup 2022 Qatar) शुरू हो रहा है। पूरी दुनिया के फुटबाल प्रेमियों के लिए रोमांच का क्षण है। कतर को मिली इस मेजबानी को लेकर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। लेकिन, इस विश्‍व कप के आयोजन से कतर अपनी छवि को बदलने की कोशिश भी कर रहा है। 20 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच कतर फुटबाल प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यही वजह है कि कतर की सरकार ने उम्‍मीद जताई है कि आने वाले दिनों में फुटबाल प्रेमियों के चलते उसके यहां आने वाले पर्यटकों की संख्‍या में इजाफा होगा। कतर के लिए फुटबाल विश्‍व कप का आयोजन केवल एक खेल तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये उसकी अर्थव्‍यवथा को कई रूपों में मजबूत कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि कतर के बारे में कुछ खास बातों को जान लिया जाए जिनसे हम अब तक अनभिज्ञ हैं।

    • कतर दूसरे खाड़ी देशों की ही तरह दुनिया में कच्‍चे तेल का एक प्रमुख उत्‍पादक देश है। दूसरे खाड़ी देशों की ही तरह कतर की अर्थव्‍यवस्‍था भी तेल पर ही टिकी है। विश्‍व में कच्‍चे तेल उत्‍पादन में कतर का नंबर 14 पायदान पर आता है।
    • विश्‍व में ग्‍लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में कतर 56वें स्‍थान पर आता है। कतर के पासपोर्ट पर कोई नागरिक विश्‍व के 97 देशों में वीजा फ्री एंट्री हासिल कर सकता है। इनमें ब्राजील, चीन, अर्जेंटीना, हांगकांग, मलेशिया, रूस, सिंगापुर, सर्बिया प्रमुख हैं।
    • वर्ल्‍ड हंगर इंडेक्‍स 2022 में कतर का नाम शामिल नहीं है। ऐसा वहां से आंकड़ों के उपलब्‍ध न होने की वजह से है। वर्ष 2021 में 116 देशों की लिस्‍ट में कतर का 101वां नंबर था।
    • कतर में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस का भंडार है। यही वजह है कि वो विश्‍व में दूसरा सबसे बड़े प्राकृतिक गैस का एक्‍सपोर्टर है।
    • खाड़ी देशों में कतर की गिनती सबसे अमीर देशों में की जाती है। इतना ही नहीं कतर दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हैं जिनकी प्रतिव्‍यक्ति आय सबसे अधिक है।
    • कतर में दूसरे खाड़ी देशों की ही तरह आज भी वहां के सुल्‍तान का राज ही चलता है। कतर में इन्‍हें अमीर कहा जाता है। मौजूदा समय में कतर की कमान तमीम बिन हमाद अल थानी के हाथों में है। अल थानी समुदाय के हाथों में यहां की गद्दी 1825 से ही है।
    • कतर के सुल्‍तान जिस हाउस आफ अल थानी समुदाय से ताल्‍लुक रखते हैं वो अरेबियन पेनिनसुला का सबसे बड़ा समुदाय है। मौजूदा सुल्‍तान इस गद्दी पर वर्ष 2013 से हैं।
    • मौजूदा समय में कतर में दुनिया के 100 देशों के नागरिक रहते हैं जो अपने आप में बड़ी बात है।
    • कतर शब्‍द का प्रयोग पहली बार रोमन लेखक ने Pliny the Elder ने यहां पर रहने वाली जनजातियों के लिए किया था जिनको Catharra कहा जाता था।
    • कतर में साक्षरता दर करीब 97 फीसद है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कतर में दुनिया की सबसे कम महिला आबादी है। ये यहां की कुल आबादी का केवल 25 फीसद ही है। आंकड़ों के मुताबिक यहां पर हर तीन पुरुषों पर एक महिला है।
    • कतर विश्‍व के उन देशों में शामिल किया जाता है जहां की 99 फीसद आबादी शहरों में निवास करती है।
    • यहां का Barzan Tower और Al Zubarah Fort यूनेस्‍को की वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट में शामिल है।
    • कतर की एयरलाइन कतर एयरवेज विश्‍व की सबसे बेहतर एयरवेज में गिनी जाती है। पेरिस ऐयर शो में इस एयरवेज ने कई बार Skytrax world airlin award का खिताब हासिल किया है।
    • विश्‍व की सबसे महंगी करेंसी की टाप 30 की सूची में कतर का नाम शामिल नहीं है।
    • तालिबान और अमेरिका के बीच बातचीत कराने और समझौता कराने में कतर का योगदान सबसे अधिक रहा है।
    • कतर में ही तालिबान ने सबसे पहले अपना राजनीतिक आफिस खोला था।
    • खाड़ी देशों में कतर का अल जजीरा चैलन सबसे प्रमुख माना जाता है।
    • कतर अमेरिका के डेलावेयर राज्य से आकार में दोगुना है।
    • कतर में गर्मियों में तापमान 40 डिग्री के पार होता है और यहां पर ह्यूमिडिटी भी काफी अधिक होती है।

    अमेरिका ने फिर बताया भारत को अपना महत्‍वपूर्ण सहयोगी, कहा- जयशंकर-ब्लिंकन के बीच भी है मजबूत दोस्‍ती

    Video: टेकआफ के समय विमान की फायरब्रिगेड से हुई टक्‍कर, दो की मौत; कई मीटर बाद रुका लपटों से घिरा प्‍लेन