विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘दिमागी नक्सलियों और देशभक्त भारतीयों के बीच खिंच गई है जंग की लकीर’, किरेन रिजिजू का बड़ा बयान

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:17 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 'दिमागी नक्सलियों' और 'देशभक्त भारतीयों' के बीच जंग की लकीर खींचने की बात कही है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू(फाइल फोटो)

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि ‘दिमागी नक्सलों’ और देशभक्त भारतीयों के बीच जंग की लकीरें खिंच गई हैं। उन्होंने लोगों से ‘गद्दारों’ को याद रखने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी शुक्रवार को वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता प्रशांत भूषण के यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में ‘सत्ता परिवर्तन’ संबंधी टिप्पणी करने के एक दिन बाद आई। केंद्रीय मंत्री रिजीजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘जंग की लकीर खिंच गई है।

एक तरफ दिमागी नक्सल हैं और दूसरी तरफ देशभक्त भारतीय। एक तरफ भारत के संविधान में विश्वास करने वाले हैं और दूसरी तरफ अराजकतावादी।’

रिजीजू ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘प्रिय देशभक्त भारतीयों... याद रखें: अपने दुश्मनों को एक बार, दोस्तों को दो बार माफ करें, लेकिन गद्दारों को कभी नहीं।’

उन्होंने एक्स पर भूषण के दो वीडियो क्लिप पोस्ट किए और उनके साथ लिखा,‘वे कश्मीर और पूर्वोत्तर को भारत से अलग करना और भारत को तोड़ना चाहते हैं।

’भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भूषण की हाल की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह कांग्रेस नेता और अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'भस्मासुर है कांग्रेस', राहुल गांधी के पार्टी तोड़ने वाले आरोप पर किरेन रिजिजू का पलटवार

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सीएम धामी के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा 'दो पहाड़ी भाई'