7 KFC और 2 Domino's आउटलेट के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड, हैदराबाद में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई
हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग 'TG SAFE' ने फास्ट-फूड आउटलेट्स और रेस्तरां में छापेमारी की है। KFC और Domino's के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड किए गए।

हैदराबाद में KFC और Domino's के आउटलेट पर छापेमारी (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
खाद्य सुरक्षा विभाग ने हैदराबाद में फास्ट-फूड आउटलेट्स पर की छापेमारी।
7 KFC और 2 Domino's सहित 17 आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित।
किचन में कॉकरोच, चूहों की बीट और एक्सपायर्ड खाना मिला।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग 'TG SAFE' ने फास्ट-फूड आउटलेट्स और रेस्तरां में छापेमारी की है। उन्होंने KFC और Domino’s के 26 आउटलेट्स की जांच की।
TG SAFE ने छापेमारी के बाद 7 KFC और 2 Domino’s आउटलेट के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इन जगहों पर कई कमियां पाई गईं। किचन में कॉकरोच और एक्सपायर्ड खाना मिला, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
KFC और Domino’s आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
अधिकारियों ने मियापुर, चारमीनार, बंजारा हिल्स, सिंधी कॉलोनी, मूसा रामबाग, शिल्पा कला वेदिका, इनऑर्बिट मॉल स्थित KFC आउटलेट्स और सरथ सिटी मॉल, इनऑर्बिट मॉल स्थित Domino’s आउटलेट्स को लाइसेंस निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
इन जगहों पर KFC और डोमिनोज के इन आउटलेट्स में कई कमियां पाई गईं। यहां के किचन में कॉकरोच का होना, चूहों की बीट मिलना, एक्सपायर हो चुका खाना और खाना पकाने के इस्तेमाल किए गए तेल को साफ करने के लिए बिना अनुमति के रसायनों का उपयोग।
अधिकारियों ने 52 किलो सिंथेटिक मैग्नीशियम सिलिकेट भी जब्त किया और खाने के 20 सैंपल लिए। जिन आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उन्हें तुरंत अपना कामकाज बंद करने का निर्देश दिया गया है।
8 अन्य जगहों के लाइसेंस सस्पेंड
खाद्य सुरक्षा विभाग के एक अन्य अभियान में 'बिरयानी बाय किलो', 'कुलचा कल्चर' और 'ITC आशीर्वाद सोल क्रिएशन्स' सहित 8 अन्य भोजनालयों के लाइसेंस भी फूड सेफ्टी के नियमों के उल्लंघन के कारण निलंबित कर दिए गए।
TG SAFE ने इन आउटलेट्स को तुरंत अपना कामकाज बंद करने को कहा है। स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) से भी कहा जाएगा कि वे इन निलंबित शाखाओं को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दें, जब तक कि उनके लाइसेंस बहाल नहीं हो जाते।
अथॉरिटी 8 'सुधार नोटिस' और 5 'कारण बताओ नोटिस' जारी करेगी। इसके बाद जुर्माना लगाने जैसी आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: चार करोड़ के कर्ज में डूबा पड़ोसी बना कातिल, फ्लैट में घुसकर किया महिला का मर्डर; 21 तोला सोना लूटा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।