विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajya Sabha: केशव राव ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा, दो दिन पहले BRS छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

By Agency Edited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 05 Jul 2024 08:15 PM (IST)

Keshav Rao Resigns कांग्रेस में शामिल होने के बाद के केशव राव ने राज्य सभा से इस्तीफा दे दिया है। ...और पढ़ें

राव के इस्तीफे के बाद सदन में 16 सीटें खाली हो गईं। (फोटो, संसद टीवी)
राव के इस्तीफे के बाद सदन में 16 सीटें खाली हो गईं। (फोटो, संसद टीवी)

HighLights

  1. राव के इस्तीफे के बाद सदन में 16 सीटें खाली हो गईं
  2. इससे पहले, राज्यसभा में 15 सीटें खाली थीं
  3. राव 2020 से बीआरएस के राज्यसभा सदस्य थे

पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस में शामिल होने के बाद के केशव राव ने राज्य सभा से इस्तीफा दे दिया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राव 2020 से तेलंगाना से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राज्यसभा सदस्य थे।

वह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुए और गुरुवार को संसद के उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। धनखड़ की ओर से शुक्रवार को उनका इस्तीफा स्वीकार करने के बाद राज्यसभा में उनकी सीट खाली हो गई है।

राव के इस्तीफे के बाद सदन में 16 सीटें खाली हो गईं

राव के इस्तीफे के बाद सदन में 16 सीटें खाली हो गई हैं। इससे पहले, राज्यसभा में 15 सीटें खाली थीं। इनमें जम्मू-कश्मीर से चार, महाराष्ट्र से तीन, असम और बिहार से दो-दो और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा से एक-एक सीट खाली हैं।

ये भी पढ़ें: SpaceWalk: अब अंतरिक्ष में जा सकेंगे आम लोग, स्पेसवॉक पर ले जाने वाला पोलारिस डॉन मिशन स्पेस में जाने को तैयार