विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम: इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बुलाया था बाहर, अगले ही दिन बोरे में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:10 AM (IST)

तिरुवनंतपुरम में 17 वर्षीय अभिराम का शव एक सुनसान प्लॉट में बोरे में बंद मिला, जिसे इंस्टाग्राम मैसेज के जरिए बुलाया गया था।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के तिरुवनंतपुरम में रविवार दोपहर घर से निकले 17 वर्षीय अभिराम का शव अगले दिन एक सुनसान प्लॉट में बोरे में बंद मिला। अभिराम ने घर से निकलते समय परिवार को बताया था कि उसके किसी दोस्त का फोन आया है।

देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा और फोन बंद आने लगा, तो घरवालों ने श्रीकार्यम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद शव बरामद कर लिया है।

इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर बुलाया

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिराम को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर पंगप्पारा इलाके में बुलाया गया था, जहां से बाद में उसका शव मिला। इस मामले में पुलिस ने 17 और 19 वर्ष के दो किशोरों को हिरासत में लिया है।

पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में किसकी क्या भूमिका थी। क्या शव को छिपाने में किसी अन्य व्यक्ति ने भी मदद की थी।

गला घोंटकर की गई हत्या

पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, हत्या की वजह एक लड़की के साथ अभिराम की दोस्ती से जुड़ा विवाद हो सकता है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि पहले उसका गला घोंटा गया और फिर पहचान छिपाने व सबूत मिटाने के लिए शव को एक बोरे में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।

मृतक के पिता के अनुसार, अभिराम 1 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था। शाम को फोन करने पर उसने जल्द घर लौटने की बात कही थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

कझाकूटम सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस अब उस इंस्टाग्राम अकाउंट की बारीकी से जांच कर रही है जिससे मैसेज भेजकर अभिराम को बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें- 'सबूतों को नष्ट करने की कोशिश', नाबालिग बेटे के मर्सिडीज एक्सीडेंट मामले में केरलम के जज के खिलाफ नया आरोप

यह भी पढ़ें- केरलम में व्यक्ति ने की आत्महत्या की नाकाम कोशिश, 7 गाड़ियां आपस में टकराई; अब भुगतेगा सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।