'सबूतों को नष्ट करने की कोशिश', नाबालिग बेटे के मर्सिडीज एक्सीडेंट मामले में केरलम के जज के खिलाफ नया आरोप
केरल पुलिस ने चेरानेल्लूर मर्सिडीज-बेंज दुर्घटना मामले में एक जज के खिलाफ सबूत मिटाने का नया आरोप जोड़ा है, जिसमें ...और पढ़ें

मर्सिडीज-बेंज दुर्घटना मामले में नया आरोप।
HighLights
जज के बेटे पर मर्सिडीज दुर्घटना में नया आरोप।
पुलिस ने सबूत मिटाने की धारा 238 जोड़ी।
मामले की आगे की कार्यवाही बंद कमरे में होगी।
डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलम पुलिस ने चेरानेल्लूर मर्सिडीज-बेंज दुर्घटना मामले में एक जज के खिलाफ नया आरोप जोड़ा है। मामले में जज के 17 वर्षीय बेटे ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 238 जोड़ी है, जो किसी अपराध के सबूतों को मिटाने या गायब करने से संबंधित है। यह कदम तब उठाया गया है, जब पीड़ित, 55 वर्षीय जयबालकृष्णन के परिवार ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की गई थी।
बंद कमरे में होगी आगे की कार्यवाही
हाल ही में, कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। इस बीच, एर्नाकुलम प्रिंसिपल सेशंस कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले की आगे की कार्यवाही 'इन-कैमरा' (बंद कमरे में) होगी।
अदालत ने यह फैसला मामले की प्रकृति और कार्यवाही तथा सबूतों की सुरक्षा की जरूरत को देखते हुए लिया है। अभियोजन पक्ष और पीड़ित परिवार के बीच मामले के संचालन को लेकर भी मतभेद सामने आए हैं।
एक अन्य घटना में राज्य से मांगा जवाब
वहीं प्रेट्र के अनुसार, केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को मिनी कूपर दुर्घटना मामले के एक सह-आरोपित द्वारा दायर जमानत याचिका पर राज्य से जवाब मांगा है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी।