विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala: ट्रैक्टर चलाना सीख रही हैं कोच्चि की महिलाएं, अब सड़क से लेकर खेतों तक होगी भागीदारी

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Wed, 17 Aug 2022 11:30 AM (IST)

Kerala कोच्चि के मुलंथुरुथी ग्राम पंचायत में महिलाओं को ट्रैक्टर की बारीकियां सिखाने के मकसद से आठ दिनों का प्रशिक्षण ...और पढ़ें

केरल में महिलाएं सीख रही हैं ट्रैक्टर चलाना
केरल में महिलाएं सीख रही हैं ट्रैक्टर चलाना

कोच्चि, एजेंसी। अब तक आपने महिलाओं को खेतों में मजदूरी करते ही देखा होगा। आमतौर पर ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्र चलाने का काम केवल पुरुषों तक ही सीमित रहता है। मगर जल्द ही यह धारणा बदलती नजर आने वाली है। दरअसल, केरल के कोच्चि के एक गांव में महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने की प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि अब वे भी पुरुषों की तरह सड़क से लेकर खेतों तक ट्रैक्टर की विभिन्न उपयोतिगा के बारे में सीख सकें और उसका इस्तेमाल कर सके। इस अनूठे पहल का मकसद कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका का बढ़ाना और अधिक रोजगार उत्पन्न करना है। 

महिलाएं सीख रहीं ट्रैक्टर की बारीकियां

कोच्चि के मुलंथुरुथी ग्राम पंचायत में महिलाओं को ट्रैक्टर की बारीकियां सिखाने के मकसद से आठ दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पंचायत अधिकारियों ने बताया कि कई महिलाओं ने इसमें रुचि भी दिखाई है। अब उन्हें ट्रैक्टर चलाना सिखाया जा रहा है।

बता दें कि केंद्र के 'महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना' कार्यक्रम के तहत महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने के प्रशिक्षण की योजना पहले से लागू है। इस योजना के जरिए कृषि क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की परिकल्पना की गई है। 

यह भी पढ़ें- बागपत: आरसी और नंबर के बिना दौड़ रहे महिलाओं की आय बढ़ाने वाले ट्रैक्टर, यह है मामला

विशेषज्ञों की निगरानी में होगा प्रशिक्षण

पंचायत अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गांव की महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जागरुक किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं भी कृषि क्षेत्र में पुरुषों के बराबर योगदान दें। इससे अधिक से अधिक रोजगार भी उत्पन्न हो सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि दो विशेषज्ञों की निगरानी में आठ दिनों तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। ब्लॉक पंचायत प्रसिडेंट राजू पी नायर ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें- यहां महिलाएं भी ट्रैक्टर का स्टीयरिंग थाम अवैध खनन में जुटीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।