केरलम: बहन की हत्या करना चाहता था 16 साल का भाई, बीच-बचाव कर रहे दादा की ले ली जान
केरल के अलाथुर में 16 साल के पोते ने बहस के दौरान बीच-बचाव करने आए अपने 65 वर्षीय दादा सुलेमान ...और पढ़ें

केरलम में पोते ने की दादा की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
16 वर्षीय पोते ने अलाथुर में दादा को चाकू मारा।
बहस में बीच-बचाव करते दादा की मौत हुई।
आरोपी पोते को बाल सुधार गृह में भेजा गया।
डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के अलाथुर में 65 साल के व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में उस बुजुर्ग व्यक्ति के 16 साल के पोते पर आरोप है कि उसने ही अपने दादा को चाकू मार दिया।
मृतक की पहचान सुलेमान के रूप में हुई है, जो अलाथुर के पास कवासरी के वझाक्काचिरा के रहने वाले थे। यह घटना 19 अक्टूबर को कवासरी स्थित उनके घर पर हुई।
अलाथुर में पोते ने की दादा की हत्या
पुलिस ने बताया कि 16 साल के लड़के की अपनी 10 साल की बहन के साथ बहस हो गई थी, जिसके बाद उसने उस पर हमला करने की कोशिश की।
जब बच्चों के दादा सुलेमान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमले को रोकने के दौरान उनके सीने, गर्दन और पेट में चाकू के घाव लग गए।
शुरुआत में 10 साल की बेटे और दादा सुलेमान दोनों को अलाथुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, सुलेमान की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि बच्ची अब ठीक हो गई है और खतरे से बाहर है, लेकिन शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान सुलेमान की मौत हो गई।
जुवेनाइल होम भेजा गया आरोपी
घटना के बाद आरोपी लड़का कहीं छिप गया था, जिसे बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बाल सुधार गृह (जुवेनाइल होम) भेज दिया।
अलाथुर पुलिस ने शुरुआत में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने बताया कि अब इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- SIR खत्म होने का मतलब मतदाता सूची फ्रीज होना नहीं, नाम जुड़वाने और हटवाने की प्रक्रिया रहेगी जारी: सुप्रीम कोर्ट