Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karpoori Thakur: जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा, जानिए मोदी सरकार ने अब तक किन-किन हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 09:10 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने मंगलवार को बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने की घोषणा की। केंद्र सरकार ने आखिरी बार 2019 में भूपेन हजारिका को भारत रत्न से नवाजा था जिसके बाद अब ये उपाधि कर्पूरी ठाकुर को दी जाएगी। मोदी सरकार ने अब तक सात लोगों को भारत रत्न दिया है और आठवें भारत रत्न की घोषणा की है।

    Hero Image
    मोदी सरकार ने 2014 से लेकर 2019 तक सात लोगों को भारत रत्न दिया है। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने की घोषणा की। केंद्र सरकार ने आखिरी बार 2019 में भूपेन हजारिका को भारत रत्न से नवाजा था, जिसके बाद अब ये उपाधि कर्पूरी ठाकुर को दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उन्हें पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए पहचान मिली हुई थी, जिन्हें अब मोदी सरकार ने भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार भारत रत्न देने का एलान किया है।

    मोदी सरकार ने अब तक किन हस्तियों को दिया भारत रत्न?

    बता दें कि 2014 में केंद्र में आने के बाद मोदी सरकार ने अब तक सात लोगों को भारत रत्न दिया है और आठवें भारत रत्न की घोषणा की है।

    सीएन आर राव और सचिन तेंदुलकर (2014)

    मोदी सरकार ने 2014 में सीएन आर राव और सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से नवाजा था।

    • सीएन आर राव एक प्रख्यात रसायनज्ञ हैं, जिन्होंने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है।
    • सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के इतिहास में मास्टर ब्लास्टर के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डेब्यू किया था। उनके नाम सौ शतक का रिकॉर्ड है। साथ ही उन्होंने सभी प्रारूपों में 30,000 से अधिक रन बनाए हैं।

    पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी बाजपेयी (2015)

    केंद्र सरकार ने 2015 में पंडित मदनमोहन मालवीय और अटल बिहारी बाजपेयी को भारत रत्न दिया था। 

    • पंडित मदन मोहन मालवीय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक थे। वह महामना के रूप में जाने जाते थे।
    • अटल बिहारी बाजपेयी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे थे। उन्हें 1994 में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

    प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका (2019)

    केंद्र सरकार ने 2019 में तीन लोगों को भारत से नवाजा था। इनमें प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका शामिल थे।

    • प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति थे। पूर्व राष्ट्रपति का 2020 में COVID-19 के कारण निधन हो गया था।
    • नानाजी देशमुख का असली नाम चंडिकादास अमृतराव देशमुख था। नानाजी देशमुख शिक्षा, ग्रामीण आत्मनिर्भरता और स्वास्थ्य में योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारतीय जनसंघ के नेता के रूप में कार्य किया था।
    • भूपेन हजारिका को सुधाकंठ (अमृत-कण्ठ) के रूप में पहचान मिली है। वह एक प्रख्यात फिल्म निर्माता, कवि, गीतकार, गायक और संगीतकार थे।

    यह भी पढ़ेंः Karpoori Thakur Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, PM मोदी ने जननायक को बताया 'सामाजिक न्याय का प्रतीक'

    अब तक इन लोगों को मिला है भारत रत्न

    1. डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन: 1954 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. डॉ. राधाकृष्‍णन भारत के दूसरे राष्‍ट्रपति थे.

    2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी: 1954 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित राजगोपालाचारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अंतिम गवर्नर जनरल थे.

    3. डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन: 1954 में वेंकट रमन को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया था. वह नोबेल पुरस्कार विजेता और भौतिकशास्त्री थे.

    4. डॉ. भगवान दास: 1955 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किए गए भगवान दास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लेखक थे.

    5. सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या: 1955 में विश्वेश्वरय्या को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह सिविल इंजीनियर और मैसूर के दीवान थे.

    6. पं. जवाहरलाल नेहरू: 1955 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी को भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया.

    7. गोविंद वल्लभ पंत: 1957 में गोविंद वल्लभ पंत को भारत रत्न दिया गया. वह स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री और देश के दूसरे गृहमंत्री थे.

    8. डॉ. धोंडो केशव कर्वे: 1957 में भारत रत्न से सम्मानित हुए केशव कर्वे शिक्षक और समाज सुधारक थे.

    9. डॉ. बिधान चन्द्र राय: 1958 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया. वह चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री थे.

    10. पुरुषोत्तम दास टंडन: 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किए गए पुरुषोत्तम दास टंडन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक थे.

    11. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद: 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किए गए. वह देश के प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी और विधिवेत्ता थे.

    12. डॉ. जाकिर हुसैन: 1963 में जाकिर हुसैन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. वह देश के तृतीय राष्ट्रपति थे.

    13. डॉ. पांडुरंग वामन काणे: 1963 में भारतविद और संस्कृत के विद्वान पांडुरंग वामन काणे को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

    14. लाल बहादुर शास्त्री: 1966 में देश के तीसरे प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

    15. इंदिरा गांधी: 1971 में देश की चौथी प्रधानमंत्री को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

    16. वराहगिरी वेंकट गिरी: 1975 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. वराहगिरी वेंकट गिरी देश के चौथे राष्ट्रपति और श्रमिक संघवादी थे.

    17. के. कामराज: 1976 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. वह स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे.

    18. मदर टेरेसा: 1980 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. मदर टेरेसा नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन और मिशनरीज़ संस्थापक थीं.

    19. आचार्य विनोबा भावे: 1983 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक विनोबा भावे को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    20. खान अब्दुल गफ्फार खान: 1987 में गफ्फार खान को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह स्वतंत्रता सेनानी थे.

    21. मरुदुर गोपाला रामचन्दम: 1988 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. गोपाला रामचन्दम अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे.

    22. डॉ. भीमराव अम्बेडकर: 1990 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के वास्तुकार, राज‍नीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे.

    23. नेल्सन मंडेला: 1990 में मंडेला को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह नोबेल पुरस्कार विजेता और रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता थे.

    24. राजीव गांधी: 1991 में देश के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    25. सरदार वल्लभ भाई पटेल: 1991 में देश के पहले गृहमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    26. मोरारजी भाई देसाई: 1991 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह देश के पांचवें प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी थे.

    27. मौलाना अबुल कलाम आजाद: 1992 में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    28. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा: 1992 में देश के जाने माने उद्योगपति को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    29. सत्यजीत रे: 1992 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह फिल्म निर्माता और निर्देशक थे.

    30. एपीजे अब्दुल कलाम: 1997 में देश के 11वें राष्ट्रपति और वैज्ञानिक को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    31. गुलजारीलाल नंदा: 1997 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. गुलजारीलाल नंदा स्वतंत्रता सेनानी थे और दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे थे.

    32. अरुणा आसिफ अली: 1997 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित. वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे.

    33. एमएस सुब्बालक्ष्मी: 1998 में शास्त्रीय संगीत गायिका को भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया.

    34. सी. सुब्रमण्यम: 1998 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषि मंत्री को भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया.

    35. जयप्रकाश नारायण: 1998 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. जेपी स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे.

    36. पंडित रविशंकर: 1999 में सितार वादक रविशंकर को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    37. अमर्त्य सेन: 1999 में नोबेल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    38. गोपीनाथ बोरदोलोई: 1999 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. वह स्वतंत्रता सेनानी और असम के मुख्यमंत्री थे.

    39. लता मंगेशकर: 2001 में गायिका लता मंगेशकर को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    40. उस्ताद बिस्मिल्ला खां: 2001 में शहनाई वादक बिस्मिल्ला खां को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    41. पंडित भीमसेन जोशी: 2008 में शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    42. सचिन तेंडुलकर: 2014 में भारतीय क्रिकेटर सचिन को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    43. सीएनआर राव: 2014 में जाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ सीएनआर राव को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया.

    44. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी: 2014 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया. अटल बिहारी वाजपेयी जाने-माने राजनेता, 10वें प्रधानमंत्री, कवि और पत्रकार थे.

    45. पं. मदनमोहन मालवीय: 2014 में शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय को भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया

    46. प्रणब मुखर्जी: पूर्व राष्ट्रपति और राजनेता (2019)

    47. नानाजी देशमुख: भारतीय समाजसेवी और जनसंघ नेता (2019)

    48. भूपेन हजारिका: गायक (2019)

    49. प्रणब मुखर्जी: भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति (2019)

    गृह मंत्रालय की वेबसाइट के इस लिंक में वर्ष 2019 तक दिए गए भारत रत्न पुरस्कारों की सूची है।

    यह भी पढ़ेंः Karpoori Thakur News: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर नीतीश कुमार ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या-कुछ कहा

    comedy show banner
    comedy show banner