विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karpoori Thakur Bharat Ratna: 'मुझे खुशी मिली है...', कर्पूरी को भारत रत्न देने पर आया नीतीश कुमार का रिएक्शन

Published: Tue, 23 Jan 2024 09:14 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री व महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की केंद्र ...और पढ़ें

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर नीतीश कुमार ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या-कुछ कहा
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर नीतीश कुमार ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या-कुछ कहा

राज्य ब्यूरो, पटना। Karpoori Thakur Bharat Ratna भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला लिया है। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले पर नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी को भारत रत्न देने पर खुशी जाहिर की है।

नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार ने बिल्कुल सही फैसला सही किया है। जनता दल यूनाइटेड की सालों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती पर यह सर्वोच्च सम्मान दिए जाने की घोषणा दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। वह हमेशा से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते रहे हैं। आज कर्पूरी ठाकुर को दिए जाने वाले इस सम्मान से उन्हें खुशी मिली है।

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कई मौकों पर 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न की मांग की थी। जिसे पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पूरा करने जा रही है।"

लालू की पार्टी ने क्या कहा?

राष्ट्रीय जनता दल ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय को राजद के लंबे संघर्षों की उपलब्धि बताया है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और चितरंजन गगन ने अलग-अलग बयान जारी कर कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद काफी लंबे समय से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग करता रहा है।

'देश के करोड़ों लोगों की जीत है'

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना बिहार हीं नहीं बल्कि कर्पूरी ठाकुर को आदर्श मानने वाले देश के करोड़ों लोगों की जीत है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव लगातार इस मांग को उठाते रहे हैं। देर से हीं सही लेकिन केंद्र सरकार को करोड़ों लोगों की भावनाओं के सामने झुकना पड़ा है।

ये भी पढ़ें- Karpoori Thakur Bharat Ratna: कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, PM मोदी ने जननायक को बताया 'सामाजिक न्याय का प्रतीक'

ये भी पढ़ें- Karpoori Thakur: जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा, जानिए मोदी सरकार ने अब तक किन-किन हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा