Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: सोशल मीडिया पर क्यों भिड़ गईं दो महिला अधिकारी, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 20 Feb 2023 09:29 AM (IST)

    रूपा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रोहिणी सिंधुरी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 2021 और 2022 में आईएएस अधिकारियों के साथ कथित रूप से उनकी तस्वीरों को साझा किया था। उन्होंने एक दो नहीं बल्कि तीन पुरुष आईएएस अधिकारी के साथ तस्वीरें साझा की हैं।

    Hero Image
    Karnataka: सोशल मीडिया पर क्यों भिड़ गईं दो महिला अधिकारी (फोटो ग्राफिक्स जागरण)

    बेंगलुरु, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक में IAS अधिकारी रोहिणी और IPS डी. रूपा के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। IAS अधिकारी डी. रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधूरी की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। रूपा ने सिंधूरी पर 19 आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आईएएस अधिकारी रोहिणी पर आरोप लगाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPS डी. रूपा ने IAS रोहिणी पर लगाए आरोप

    आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को कुछ तस्वीरें साझा की हैं। रूपा ने शनिवार को सिंधुरी पर 19 आरोप लगाते हुए कहा कि वह राजनेताओं से मुलाकात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई जगह पढ़ा है कि रोहिणी सिंधुरी ने विधायक सा रा महेश से मुलाकात की थी। रूपा कहती हैं कि पहली बार सुना है कि कोई IAS ऑफिसर अपनी ड्यूटी पर किसी विधायक या राजनीतिक व्यक्ति से मीटिंग में गया था।

    कानूनी कार्रवाई करूंगी- रोहिणी सिंधुरी

    हालांकि, रोहिणी सिंधुरी ने एक बयान जारी कर IPS डी. रूपा के लगाए गए आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूपा उनके खिलाफ झूठा, व्यक्तिगत निंदा अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा मैं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कदाचार और आपराधिक अपराधों के लिए उचित अधिकारियों के साथ बातकर कानूनी और अन्य कार्रवाई करूंगी।

    मुझे बदनाम करने की साजिश- रोहिणी

    रोहिणी सिंधुरी ने कहा कि उन्होंने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट्स से तस्वीरें ली हैं। सिंधुरी ने कहा कि जैसा कि उन्होंने आरोप लगाया है कि मैंने कुछ अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजी हैं, मैं उनसे उनके नाम का खुलासा करने का आग्रह करती हूं।

    क्या है विवाद

    बता दें कि रूपा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रोहिणी सिंधुरी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 2021 और 2022 में आईएएस अधिकारियों के साथ कथित रूप से इन तस्वीरों को साझा किया था। उन्होंने एक, दो नहीं बल्कि तीन पुरुष आईएएस अधिकारी के साथ तस्वीरें साझा की हैं, यह उनका निजी मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सर्विस कंडक्ट रूल्स के मुताबिक ऐसी तस्वीरें शेयर करना और इस तरह की बातचीत करना अपराध है।

    रोहिणी सिंधुरी पर लगाए गंभीर आरोप

    इसके साथ ही रूपा ने अधिकारियों से सिंधुरी के खिलाफ सभी आरोपों की जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले को जनता के ध्यान में लाया है। बताते चलें कि रूपा ने चमराजनगर में बिना ऑक्सीजन 24 लोगों की मौत का मुद्दा उठाया। इसके अलावा उन्होंने रोहिणी पर कोरोना काल के दौरान घर में स्विमिंग पूल बनवाने का भी आरोप लगाया।

    Tripura News: त्रिपुरा में माकपा समर्थक की हत्या, भाजपा पंचायत प्रधान गिरफ्तार